Hari Mirch ke Upay: नौकरी से लेकर जीवन की हर बाधा को दूर करता है हरी मिर्च का ये उपाय, ज्योतित शास्त्र में बताया है श्रेष्ठ

Hari Mirch ke Upay: भारतीय रसोई में जब तक सब्जी में हरी मिर्च का न पड़े, खाने का स्वाद ही फीका लगता है। हरी मिर्च का अचार खाना भी लोग काफी पसंद करते है,
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरी मिर्च के कुछ उपाय जीवन की हर बाधा को दूर कर सकते हैं। धार्मिक विद्वानों के अनुसार हरी मिर्च स्वास्थ्य के साथ नौकरी के अलावा जीवन की हर बाधा दूर करने में सक्षम है। आइए जानते हैं क्या है ये उपाय।

घर का वास्तु दोष हो जाता है खत्म
यदि आप के बनते काम बिगड़ रहे हैं। घर से कोई ना कोई वस्तु गुम हो जाती है और आप उसे ढूंढ नहीं पा रहे हैं। लगातार आपके साथ अजीब घटनाएं हो रही है तो आपका घर में वास्तु दोष है। आपको बता दें हरी मिर्च का उपाय इस वास्तु दोष को दूर कर सकता है। (Hari Mirch ke Upay)
इसके लिए आप एक कांच के गिलास में पानी लेकर उसमें हरी मिर्च सुबह के वक्त डुबो दे और रात होने पर चुपचाप उस मिर्च को घर के बाहर फेंक दे। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष खत्म हो जाएगा।

पैसों की तंगी हो जाएगी खत्म
यदि आपकी कमाई टिक नहीं रही है और आप बचत भी नहीं कर पा रहे हैं तो आपको मिर्च का यह उपाय जरूर करना चाहिए। आप अपने पर्स में 3 हरी मिर्च रखना शुरू कर दे। जब यह मिर्च सूख जाए तो उन्हें बदल कर दूसरी 3 मिर्च रख ले। ऐसा करने से आपके घर में कभी पैसों की तंगी नहीं होगी।
नौकरी की परेशानी का भी है हल
जो लोग नौकरी से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनके लिए हरी मिर्च का उपाय बेहतर होता है। यदि आपका ऑफिस में बॉस बेमतलब परेशान करता है या आपके सहकर्मी आपको तंग करने में लगे रहते हैं तो आप डेस्क पर साथ हरी मिर्ची रख दे।इस तरह रखें कि यह किसी की नजर में ना आए ऐसा करने से निश्चित ही आपको बहुत फायदा मिलेगा।
बुरी नजर से भी बचाती है
आपके परिवार में किसी को भी यदि नजर लगी है तो उसे हरी मिर्च का उपाय जल्द से जल्द उतार देगा। इसके लिए आपको 7 हरी मिर्च उस व्यक्ति के ऊपर से 7 बार सीधी और उल्टी दिशा में उतारना है। ऐसा कर इन 7 मिर्च को सड़क पर फेंक दें। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से नजर का दोष दूर हो जाता है।





