बैतूल अपडेट

Har Ghar Jal: PHE के सभी SDO पर अनुशासनात्मक कार्यवाही, वेतन भी रोका; लेटलतीफी का नतीजा

Har Ghar Jal: बैतूल। जिले में जल निगम द्वारा चार समूह जल प्रदाय योजना का निर्माण किया जा रहा हैं। जिससे बैतूल पश्चिम के 545 ग्राम हर घर जल उपलब्धता से लाभान्वित होंगे। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जल प्रदाय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान हर घर जल घोषित प्रमाणित ग्रामीणों की समीक्षा कर प्रगति नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी एसडीओ पीएचई के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही और वेतन रोके जाने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 15 दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

घोघरी योजना का 57 प्रतिशत काम पूरा

बैठक में बताया गया कि जिले में 215 करोड़ की लागत से घोघरी समूह जल प्रदाय का निर्माण प्रगतिरत हैं। जिसमें विकासखंड आमला, मुलताई और प्रभात पट्टन के 99 ग्राम लाभान्वित होंगे। योजना में 57 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।

Har Ghar Jal: PHE के सभी SDO पर अनुशासनात्मक कार्यवाही, वेतन भी रोका; लेटलतीफी का नतीजा

लंबित कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने ठेकेा कंपनी विकरान इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को योजना में इंटेकवाल, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, रॉ वॉटर मैनेजमेंट, ओवर हेड टैंक के लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि घोघरी योजना का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

देरी होने पर काटी जाएगी राशि

उन्होंने कहा कि सड़क रेस्टोरेशन का काम भी जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। जल निगम को निर्देशित किया कि योजना पूर्ण करने का तय समय बढ़ता है तो अनुबंध की राशि ठेकेदार कंपनी से काटी जाएग। इसका सख्त नोटिस भी दिया जाएं।

Har Ghar Jal: PHE के सभी SDO पर अनुशासनात्मक कार्यवाही, वेतन भी रोका; लेटलतीफी का नतीजा

मेंढा समूह जल प्रदाय योजना

245 करोड़ की लागत से बनने वाली मेंढा समूह जल प्रदाय योजना की भी कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने समीक्षा की। बताया गया कि इस योजना से आमला, आठनेर, बैतूल और भैंसदेही के 241 ग्राम हर घर जल से लाभान्वित होंगे।

ठेकेदार से वसूली की हिदायत

पूर्व निर्देशों के बावजूद योजना में निर्माण की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की और ठेकेदार एल एन मालवीय इंफ्रा लिमिटेड के विरुद्ध जनहित के कार्य में लापरवाही पर राशि वसूल करने के नोटिस देने के निर्देश जल निगम को दिए। साथ ही परफॉर्मेंस गारंटी की राशि भी जप्त किए जाने के निर्देश दिए।

वर्धा और गढ़ा समूह जल प्रदाय योजना

उन्होंने वर्धा और गढ़ा समूह जल प्रदाय योजना की भी समीक्षा की। बताया गया कि 102 करोड़ की लागत से बनने वाली वर्धा समूह जल प्रदाय योजना से आमला, मुलताई और प्रभात पट्टन के 70 ग्राम लाभान्वित होंगे।

21 गांवों के लोगों को मिलेगा पानी

इसी प्रकार 54 करोड़ की लागत से गढ़ा योजना से बैतूल, चिचोली और घोड़ाडोंगरी के 21 ग्राम लाभान्वित होंगे। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्माण ठेकेदार एल एन मालवीय इंफ्रा लिमिटेड को संतोषजनक प्रगति नहीं लाने पर नाराजगी व्यक्त की और ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश दिए।

30 सितंबर तक पूरे करें यह कार्य

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत एकल योजना की अद्यतन प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने 30 सितम्बर तक एफएचटीसी के शेष लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। रोड रेस्टोरेशन कार्य की भी समीक्षा कर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने रेस्टोरेशन कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कल मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती

शासकीय बालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सदर बैतूल में 17 सितंबर को प्रातः 10 बजे विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नोडल प्राचार्य ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर सभी व्यवसाय में भ्रमण किया जाएगा और नवीन व्यवसाय सोलर टेक्नीशियन का शुभारंभ भी किया जाएगा।

भूतपूर्व सैनिकों की होगी बैठक

भूतपूर्व सैनिकों की बैठक 17 सितंबर को नगर पालिका सारनी के सभा कक्ष में दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी। कैप्टन आईएन सुमीत सिंह सेवानिवृत्ति जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों की पत्नियों से यथा समय बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button