वायरल अपडेट

Hamida Banu: भारत की पहली महिला पहलवान हमीदा बानो, 6 लीटर दूध और 1 किलो मटन रोज खाती थीं, शादी के लिए रखी थी अनोखी शर्त

Hamida Banu: India's first female wrestler, Hamida Banu, used to eat 6 liters of milk and 1 kg of mutton daily, had a unique condition for marriage.

Hamida Banu: गूगल ने आज भारत की पहली महिला पहलवान हमीदा बानो को याद करते हुए एक डूडल बनाया है। हमीदा बानो को आज ही के दिन 1954 में आयोजित एक कुश्ती मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। उन्होंने कुश्ती मैच में केवल 1 मिनट और 34 सेकेंड में प्रसिद्ध पहलवान बाबा पहलवान को हराकर जीत हासिल की थी। हमीदा बानो से हारने के बाद बाबा पहलवान ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था।

Hamida Banu: भारत की पहली महिला पहलवान हमीदा बानो, 6 लीटर दूध और 1 किलो मटन रोज खाती थीं, शादी के लिए रखी थी अनोखी शर्त
Credit – Social Media

कौन है हमीदा बानो? (Hamida Banu)

हमीदा बानो पहली भारतीय महिला पहलवान थीं, जिनका जन्म 1900 के दशक में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पहलवानों के एक परिवार में हुआ था। इन्हें ‘अलीगढ़ की अमेजन’ के नाम से भी जाना जाता है। बचपन से ही इन्हें पहलवानी का शौक था और ये कुश्ती की कला का अभ्यास करते हुए ही बड़ी हुई। करीब 1940 और 1950 के दशक के अपने करियर में 300 से अधिक प्रतियोगिताओं में मुकाबला भी जीता। इनके सामने महिला तो क्या पुरुष पहलवान नहीं टिक पाते थे।

6 लीटर दूध और 3 किलो मटन-चिकन खाती थी हमीदा

रिपोर्ट के मुताबिक, हमीदा बानो का डाइट प्लान काफी तगड़ा था, जिसे फॉलो करना हर किसी की बस की नहीं। बानो का वजह 108 किलो रहा और उनकी हाइट 5 फीट 3 इंच थी और उनका वजन 107 किलो था।

हमीदा रोजाना 6 लीटर दूध, सवा दो लीटर फलों का जूस, एक किलो मटन, 450 ग्राम मक्खन, 6 अंडे, लगभ एक किलो बादाम, 2 बड़ी रोटियां और 2 प्लेट बिरयानी खाती थीं। दिन के 24 घंटों में वह 9 घंटे सोती थीं और 6 घंटे एक्सरसाइज करती थीं।

हमीदा का सामना करने से लाहौर के पहलवान ने किया इनकार

हमीदा इतनी खतरनाक थी कि उन्होंने लाहौर के मशहूर गामा पहलवान से लड़ने के लिए भी इनकार नहीं किया, लेकिन आखिरी समय पर लाहौर के पहलवान ने उनसे कुश्ती लड़ने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह एक लड़की से कुश्ती नहीं लड़ेंगे। वहीं, 1954 में हमीदा ने दावा किया था कि वह 320 दंगल जीत चुकी थीं।

हमीदा ने रूस की पहलवान को हराया

साल 1954 में हमीदा बानो का सामना रूस की पहलवान वेरा चिस्टिलीन (Vera Chistilin) से मुंबई में हुआ। इस मैच में हमीदा ने रूस की फीमेल बियर को तुरंत ही हरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने उसी साल ये ऐलान किया कि वह भारत से बाहर यूरोप जाकर कुश्ती लड़ेगी।

शादी के लिए रखी शर्त (Hamida Banu)

हमीदा बानो ने अपनी शादी के लिए एक शर्त रखी थी। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा था कि जो भी पहलवान उन्हें दंगल में हराएगा वे उससे शादी कर लेंगी। इन्होंने किसी पुरूष के साथ अपना पहला कुश्ती का मुकाबला लाहौर के फिरोज खान के साथ 1937 में खेला था।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button