बड़ी खबरें

Haj Yatra 2024 : हज के लिए इंदौर से पहला शेड्यूल जारी, ऐसे करें पहली यात्रा

Haj Yatra 2024: First schedule for Haj released from Indore, do the first journey like this.

इंदौर। Haj Yatra 2024 हज यात्रा 2024 पर इंदौर जिले के हज यात्री जो मुंबई से उड़ान भरेंगे उनका फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हज पर रवाना होने के लिए लिए इंदौर से सीधी हज उड़ान के विकल्प के बाद भी अधिकांश लोगों ने मुंबई से यात्रा का विकल्प चुना है। क्योंकि मु्बई और इंदौर में हजयात्रा के खर्च में 65 हजार से अधिक अंतर आ रहा है।

मुम्बई से इंदौर जिले के हज यात्रियों के लिए पहली उड़ान 26 मई को सऊदी अरब के जेद्दा रवाना होगी। इसका सिलसिला 9 जून तक चलेगा। इनकी वापसी 1 से 21 जुलाई के बीच होगी। वापसी में हज यात्री मदीना से मुंबई लौटेंगे। इस बार इंदौर जिले के लगभग 1600 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं।

हज कमेटी के जिलाध्यक्ष राशिद शेख, प्रभारी सद्दाम पठान और सचिव हाजी अमान मेमन ने बताया कि हज यात्रियों को अपनी उड़ान से 48 घंटा पहले मुंबई हज हाउस में रिपोर्ट कर अपनी सीट सुनिश्चित करानी होगी। जिला अध्यक्ष राशिद शेख ने बताया सेंट्रल हज कमेटी ने 21 हज यात्रियों की वेटिंग लिस्ट भी क्लियर की है।

हज यात्रियों के लिए बोगी बढ़ाने की मांग

इंदौर जिला हज कमेटी के अध्यक्ष राशिद शेख ने पत्र लिखकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हजयात्रियों की सुविधा के लिये इंदौर से मुंबई की पैसेंजर ट्रेन में बोगी बढ़ाने की मांग की है। जिसमें उन्होंने कहा है 25 मई से 7 जून तक मुम्बई ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है। इंदौर के लगभग 1600 हजयात्री के साथ हजारों परिजन मुंबई जाने के लिए परेशान हो रहे हैं। बोगियों की संख्या बढ़ाए जाने से लोग असुविधा से बच जाएंगे।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button