बड़ी खबरें

30 लाख सोलर पंप और 5 रूपये में स्थायी बिजली कनेक्शन देगी सरकार, जानें और क्या मिलेगी सौगात

भोपाल में आयोजित ‘किसान आभार सम्मेलन’ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी किसानों को सिर्फ ₹5 में स्थायी बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।सीएम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “जिन किसानों के पास अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं है, वे बस आवेदन करें, हम उन्हें स्थायी कनेक्शन सिर्फ ₹5 में देंगे।” इसके लिए मध्य प्रदेश मध्य विद्युत वितरण कंपनी को जल्द से जल्द कनेक्शन जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

30 लाख सोलर पंप भी देंगी सरकार

सरकार ने अगले तीन सालों में 30 लाख सोलर पंप देने का भी ऐलान किया है। इसके तहत हर साल 10 लाख सोलर पंप किसानों को दिए जाएंगे।सीएम मोहन यादव ने कहा, “किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम एक और कदम उठाएंगे। सरकार किसानों से उनकी सोलर ऊर्जा से बनी बिजली खरीदेगी।”इसके अलावा, किसानों को बेहतर बीज और आधुनिक कृषि उपकरण देने के लिए कृषि मेले भी आयोजित किए जाएंगे।

गेहूं और धान किसानों के लिए भी राहत

शनिवार को सीएम यादव ने गेहूं की खरीद कीमत ₹2,600 प्रति क्विंटल तय करने की घोषणा की। इसमें ₹2,425 के MSP के साथ ₹175 का बोनस जोड़ा गया है।धान किसानों के लिए भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। एमएसपी के ऊपर हर हेक्टेयर पर ₹4,000 का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।सरकार के ये फैसले किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button