सोना-चांदी रेट टुडे

Gold Silver Rate Today: डबल होने वाले हैं सोने-चांदी के भाव, एक्सपर्ट बोलें-अभी ही ले लो, नहीं मिलेगा फिर मौका, जानें ताजा दाम

Gold Silver Rate Today: Gold-silver prices are going to double, experts say - take it now, you will not get a chance again, know the latest price

Gold Silver Rate Today: डबल होने वाले हैं सोने-चांदी के भाव, एक्सपर्ट बोलें-अभी ही ले लो, नहीं मिलेगा फिर मौका, जानें ताजा दाम
Source: Credit – Social Media

Gold Silver Rate Today (12 April 2023): सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। बीते कुछ दिनों में सोने के भाव जहां काफी तेजी से बढ़े, वहीं रुक रुक कर उनमें स्थिरता भी देखी गई। जबकि कई बार सोने चांदी के भाव कम भी हुए। जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 4,000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकती है। इस समय यह $2000 प्रति औंस पर चल रहा है। इसका मतलब है कि सोने का भाव दोगुना हो सकता है। फिलहाल सोना 24 कैरेट गोल्ड 60000 रुपए और चांदी 76000 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहे हैं।
चलिए जानते आज के 22 कैरेट (22 Carat Gold) और 24 कैरेट गोल्ड (24 Carat Gold) के दाम…

आज सोने और चांदी के भाव

सप्ताह के पहले दिन गिरावट के बाद सोने और चांदी क्या भाव में तेजी नजर आई। आज (12 April 2023) को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 61,310 रुपए पर चल रहा है। वहीं बीते कारोबारी दिन 24 कैरेट सोने का रेट ₹60,760 था। 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज (12 April 2023) सोने का भाव 56,200 रूपए हैं। जो पिछले कारोबारी दिन 55,700 रूपए थे। इस तरह 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में बदलाव दर्ज किया गया है।

जानें आज का सोने का दाम | Gold Price Today

गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 55,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today

आज भी चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 77,350 रूपए किलो है। कल ये दाम 76,600 रूपए किलो थे।

दोगुना हो सकते हैं सोने चांदी के भाव

गोल्ड को हमेशा से बॉन्ड की तरह सुरक्षित एसेट माना जाता है। अनिश्चितता के दौर में हमेशा सोने की चमक बढ़ी है। बैंकिंग संकट, मंदी की आशंका, शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव, अमेरिकी डॉलर में गिरावट, महंगाई और जियोपॉलिटिकल तनावों के कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है। जानकारों का कहना है कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 4,000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकती है।

जानिए कैसे तय होते हैं सोने चांदी के दाम

भारत में सोने चांदी की कीमत वायदा बाजार की ट्रेडिंग के हिसाब से तय होती है। जिस दिन ट्रेडिंग होती है उसकी आखिरी क्लोजिंग को अगले दिन के लिए बाजार भाव मान लिया जाता है। हालांकि, ये सेंट्रल प्राइज होता है। इसमें कुछ और चार्ज के साथ रेट अलग-अलग शहरों में तय होता है और फिर उसको फुटकर विक्रेता गहनों में मेकिंग चार्ज लगाकर बेचता है।

कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना (Gold-Silver Rate)

  • 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
  • 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
  • 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
  • 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
  • 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
  • 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
  • 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
  • 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
  • HUID के बिना नहीं खरीदें सोना

HUID के बिना नहीं खरीदें सोना

सरकार के नए नियम के अनुसार अब गोल्ड ज्वैलरी में 6 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक HUID नंबर अनिवार्य होगा, जो कि सोने की शुद्धता को बतायेगा। दूसरी ओर जिन गोल्ड ज्वैलरी में यह नंबर नहीं होगा, उनकी बिक्री नहीं की जा सकेगी। यदि कोई आपको ऐसी ज्वैलरी बेचता है तो आपको उसे बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए।

यहां समझे क्या है नियम

यहां यह जानना जरूरी है कि अब जो भी गोल्ड ज्वेलरी बेची जाएगी, उसमें एक यूआईडी नंबर का होना अनिवार्य है। यह 6 डिजिट का होगा। दूसरी ओर अभी तक गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में 4 नंबर देखने को ही मिलते थे, जहां गोल्ड ज्वैलरी में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का लोगो, हॉलमार्क करने वाले सेंटर की पहचान, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि शामिल होती थी। वहीं अब सरकार ने 4 डिजिट मार्क को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

यहां जानें क्या है HUID नंबर (Today Gold-Silver Rate)

HUID का फुल फॉर्म हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (Hallmark Unique Identification) है, जोकि अल्फान्यूमेरिक रूप में हम सबके सामने होगा। वहीं यह 6 डिजिट वाला HUID लेटर्स और नम्बरों का कॉम्बिनेशन होगा, जिसके जरिये आप यह जान सकेंगे कि आपकी गोल्ड ज्वैलरी कहां बनी हुई है, साथ ही हॉलमार्किंग सेंटर का पता भी HUID नंबर के जरिये से किया जा सकेगा। इसके साथ ही HUID में BIS का लोगो, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि भी शामिल होगी।

इस एप से कर सकेंगे चेक

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने नियम बदले तो है। इसके साथ ही लोगों को सहूलियत भी दी है। सरकार ने BIS केयर एप भी लॉन्च किया है। इसके जरिये से आप HUID नंबर में दी गई जानकारी को आसानी से जान सकेंगे। इसके लिए आपको इस BIS केयर एप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा, वहीं इंस्टॉल करने के बाद इसमें HUID नंबर को डालना होगा। जैसे ही आप HUID नंबर को इस एप के जरिये सर्च करेंगे वैसे ही आपको ज्वैलर्स का नाम, हॉलमार्किंग की तारीख, हॉलमार्किंग सेंटर का पता और गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता के बारे में पता लग जायेगा।

मिस्ड कॉल से पता करिए सोने का भाव (Gold Silver Rate Today)

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।

बाजार/कारोबार और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button