Gold Silver Rate Today: अच्छी खबर! सोना खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए 10 ग्राम सोने का ताजा रेट
Gold Silver Rate Today: Good news! Golden opportunity to buy gold, know the latest rate of 10 grams of gold

Gold Silver Rate Today: प्रतिदिन के अनुसार सोने चांदी में आज भी उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। अगर आप भी नए साल में सोने-चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। आइए, जानते हैं क्या है आज के सोने-चांदी के भाव…
बीते दिन यानी बुधवार को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 56,730 था। वहीं आज गुुरूवार को 24 कैरेट सोने का भाव 56,510 है। आज सोने के भाव में गिरावट है। वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो बीते दिन 22 कैरेट सोने का भाव 52,000 रूपए था। आज 22 कैरेट सोने का भाव 51,800 रूपए है। इस तरह 22 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 68,800 रूपए है। वहीं बीते दिन चांदी का भाव 68,500 रूपए रहा था। मतलब चांदी के भाव थोड़े से बढ़े हैं।
जानें आज का सोने चांदी का दाम |Gold Silver Rate Today
गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 51,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 51,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 51,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today
आज भी चांदी के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 68,800 रूपए किलो है।
- Also Read : Health Benefits of Kiwi: शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर, कई बीमारियों में होता है कीवी फायदेमंद

Credit – Social Media
कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना (Today Gold Price)
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान (Gold Silver Rate Today)
ग्राहक सोना बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की गुणवत्ता का ध्यान बहुत जरूरी है। कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
टीप- ऊपर दिए गए सोने चांदी के भाव अलग-अलग शहरों में भिन्न हो सकते हैं। आप अपने शहर का वास्तविक सोने चांदी का भाव जानने के लिए टोल फ्री नंबर 8955664433 पर संपर्क कर सकते हैं।




