Gold-Silver Price Today: अभी नहीं तो कभी नहीं! दिवाली नजदीक आते ही बढ़ने लगे सोना-चांदी के दाम, जानें आज का सोने-चांदी का भाव (4 अक्‍टूबर 2022)

Today Gold-Silver Rate | Gold-Silver Rate Today | Gold-Silver Latest Rate | Gold-Silver Rate aaj ka bhav | Gold-Silver Rate| सोना-चांदी का ताजा भाव, जानें आज के ताजा दाम - Betulupdate

Gold-Silver Price Today (October 4, 2022): देशभर में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारत में दिवाली का त्‍यौहार सबके लिए खास होता है। दिवाली का बच्‍चे से लेकर बूढ़े तक सभी सालभर इंतजार करते है। यह व्‍यापारियाें के लिए कारोबार का सबसे अहम समय भी होता है। दिवाली के नजदीक आते ही सोने-चांदी के दामों में भी तेजी दिखने लगी है। कुछ दिनों से सोने-चांदी के भाव स्थिर रहने के बाद उनमें तेजी दर्ज की जा रही है। यदि आप भी सोना-चांदी खरीदने के लिए दिवाली का इंतजार कर रहे है, तो ये आपको महंगा भी पड़ सकता है। देश में बढ़ती डिमांड और कीमतों की वृद्धि के कारण आपको इन्‍हें महंगे दामों में खरीदना पड़ सकता है।

 

आज का सोने का भाव

गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं-

मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 46,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

Today Gold-Silver Rate | Gold-Silver Rate Today | Gold-Silver Latest Rate | Gold-Silver Rate aaj ka bhav | Gold-Silver Rate| सोना-चांदी का ताजा भाव, जानें आज के ताजा दाम - Betulupdate

आज का चांदी का भाव

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, बड़ोदा और लखनऊ में चांदी के रेट 57,400 रुपये प्रति किलो पर हैं।

कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना

  • 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
  • 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
  • 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
  • 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
  • 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
  • 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
  • 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
  • 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी

Today Gold-Silver Rate | Gold-Silver Rate Today | Gold-Silver Latest Rate | Gold-Silver Rate aaj ka bhav | Gold-Silver Rate| सोना-चांदी का ताजा भाव, जानें आज के ताजा दाम - Betulupdate

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

ग्राहक सोना बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की गुणवत्ता का ध्यान बहुत जरूरी है। कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Source:Goodreturns

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News