बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Gold Silver Price : सोने के दाम में पूरे सप्ताह रहा उतार-चढ़ाव, अब तेजी का है रूख, चांदी के भाव बने हैं स्थिर

 

Gold Silver Price : बीते सप्ताह सोने के दाम में पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। पहले जहां सोने के दाम में थोड़ी बढ़ोतरी हुई तो वहीं बाद में गिरावट आई। इसके बाद सप्ताह के आखरी दो दिनों में इसमें लगातार तेजी देखी गई है। इससे अब तेजी बरकरार रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम लगातार स्थिर रहे। पिछले सप्ताह की शुरूआत में चांदी के जो दाम थे, वहीं आखरी में भी रहे।

बैतूल सराफा संघ से सोने और चांदी के दामों के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जुलाई (शनिवार) को बैतूल जिले में 20 कैरेट हालमार्क सोने के दाम 49500 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। यही दाम 17 जुलाई को भी रहे। इसके बाद 18 जुलाई से 20 जुलाई तक कभी 100 रुपये की कमी तो कभी 100 रुपये की बढ़ोतरी जारी रही। 21 जुलाई को अचानक 300 रुपये की कमी आई और दाम 49300 रुपये पर पहुंच गए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि दाम और कम होंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। 22 जुलाई को सीधे 400 रुपये की बढ़ोतरी सोने के दाम में हुई। इसके बाद 23 जुलाई को भी दाम में 100 रुपये इजाफा हुआ। इस तरह 23 जुलाई को 20 कैरेट सोने के दाम 49800 रुपये रहे।

20 कैरेट सोने के यह रहे दाम

दिनांक दाम
16 जुलाई49500
17 जुलाई49500
18 जुलाई49600
19 जुलाई49500
20 जुलाई49600
21 जुलाई49300
22 जुलाई49700
23 जुलाई 49800

ठीक इसी अनुपात में 22 कैरेट हालमार्क सोने के दाम भी बढ़ते और घटते रहे। 16 जुलाई को 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 50500 रुपये थी। 20 जुलाई तक इसमें भी कभी 100 रुपये की कमी तो कभी बढ़ोतरी चलती रही। इसके बाद 21 जुलाई को अचानक 300 रुपये की कमी हो गई। लोग सोच रहे थे कि अब दाम में और कमी आएगी, लेकिन अगले ही दिन 22 जुलाई को दाम 400 रुपये बढ़कर 50700 रुपये हो गए। इसके बाद 23 जुलाई को 100 रुपये का इजाफा और हुआ और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम 50800 रुपये हो गए।

22 कैरेट सोने के दामों की स्थिति

दिनांक दाम
16 जुलाई50500
17 जुलाई50500
18 जुलाई50600
19 जुलाई50500
20 जुलाई50600
21 जुलाई50300
22 जुलाई50700
23 जुलाई50800

चांदी के दाम पूरे सप्ताह बेअसर

एक ओर जहां सोने के दाम में पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही, वहीं चांदी के दाम पूरी तरह बेअसर रहे। चांदी के दाम 16 जुलाई को 540 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। प्रमुख सराफा व्यवसायी अरूण गोठी बताते हैं कि चांदी के दाम में किसी भी दिन न तो कोई बढ़ोतरी हुई और न ही गिरावट आई। इसके दाम यथावत बने हुए हैं।

सोना-चांदी पर यह चार्ज भी लगते

सोना और चांदी के निर्धारित दाम के अलावा उन पर कुछ अन्य शुल्क और चार्ज भी लगते हैं। 20 कैरेट सोने पर जहां 150 रुपये प्रति ग्राम लेबर चार्ज लगता है वहीं 22 कैरेट सोने की खरीदी पर 400 रुपये प्रति ग्राम लेबर चार्ज लगता है। इसके अलावा 3 प्रतिशत जीएसटी भी लगता है। इसका भुगतान उपभोक्ता को करना होता है। इसी तरह चांदी पर 5 रुपये प्रति ग्राम लेबर चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी लगता है।

यह भी पढ़ें… हद है लापरवाही की… सांपना डैम के वेस्टवेयर में फंसे युवा, सेल्फी लेने में थे मशगूल तभी बढ़ गया पानी, जिम्मेदार अमला था नदारद

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button