
Gold Rate today (13 April 2023): सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। बीते कुछ दिनों में सोने के भाव जहां काफी तेजी से बढ़े, वहीं रुक रुक कर उनमें स्थिरता भी देखी गई। जबकि कई बार सोने-चांदी के भाव कम भी हुए। जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 4,000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकती है। इस समय यह $2000 प्रति औंस पर चल रहा है। इसका मतलब है कि सोने का भाव दोगुना हो सकता है। लेकिन आज सोने के भाव को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। आज सोने के भाव में गिरावट देखी गई हैं। जबकि चांदी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आज चांदी 78 हजार रुपए प्रतिकिलो पर पहुंच गई हैं।
चलिए जानते आज के 22 कैरेट (22 Carat Gold) और 24 कैरेट गोल्ड (24 Carat Gold) के दाम…
आज सोने और चांदी के भाव (Gold Rate today)
सप्ताह के पहले दिन गिरावट के बाद सोने और चांदी क्या भाव में तेजी नजर आई। आज (13 April 2023) को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 61,200 रुपए पर चल रहा है। वहीं बीते कारोबारी दिन 24 कैरेट सोने का रेट ₹60,310 था। 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज (13 April 2023) सोने का भाव 56,100 रूपए हैं। जो पिछले कारोबारी दिन 55,200 रूपए थे। इस तरह 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में बदलाव दर्ज किया गया है।
- Also Read : Jyotish Upay: कितनी भी मेहनत के बाद नहीं टिकता जेब में पैसा तो ज्योतिष शास्त्र के ये उपाय आजमा कर देख लेंं
जानें आज का सोने का दाम | Gold Price Today
गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 56,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 55,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today
आज भी चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 77,800 रूपए किलो है। कल ये दाम 77,350 रूपए किलो थे।
- Also Read : Tomato Upma Recipe : ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर टमाटर सूजी का उपमा, मिनटों में होंगा तैयार
दोगुना हो सकते हैं सोने चांदी के भाव
गोल्ड को हमेशा से बॉन्ड की तरह सुरक्षित एसेट माना जाता है। अनिश्चितता के दौर में हमेशा सोने की चमक बढ़ी है। बैंकिंग संकट, मंदी की आशंका, शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव, अमेरिकी डॉलर में गिरावट, महंगाई और जियोपॉलिटिकल तनावों के कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है। जानकारों का कहना है कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 4,000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकती है।
जानिए कैसे तय होते हैं सोने चांदी के दाम
भारत में सोने चांदी की कीमत वायदा बाजार की ट्रेडिंग के हिसाब से तय होती है। जिस दिन ट्रेडिंग होती है उसकी आखिरी क्लोजिंग को अगले दिन के लिए बाजार भाव मान लिया जाता है। हालांकि, ये सेंट्रल प्राइज होता है। इसमें कुछ और चार्ज के साथ रेट अलग-अलग शहरों में तय होता है और फिर उसको फुटकर विक्रेता गहनों में मेकिंग चार्ज लगाकर बेचता है।
- Also Read : Simplest Mehndi Design : मेंहदी की नई लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइन देखकर आप आज ही करना चाहेंगे ट्राॅई
कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना (Gold-Silver Rate)
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
- HUID के बिना नहीं खरीदें सोना
HUID के बिना नहीं खरीदें सोना
सरकार के नए नियम के अनुसार अब गोल्ड ज्वैलरी में 6 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक HUID नंबर अनिवार्य होगा, जो कि सोने की शुद्धता को बतायेगा। दूसरी ओर जिन गोल्ड ज्वैलरी में यह नंबर नहीं होगा, उनकी बिक्री नहीं की जा सकेगी। यदि कोई आपको ऐसी ज्वैलरी बेचता है तो आपको उसे बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए।
यहां समझे क्या है नियम
यहां यह जानना जरूरी है कि अब जो भी गोल्ड ज्वेलरी बेची जाएगी, उसमें एक यूआईडी नंबर का होना अनिवार्य है। यह 6 डिजिट का होगा। दूसरी ओर अभी तक गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में 4 नंबर देखने को ही मिलते थे, जहां गोल्ड ज्वैलरी में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का लोगो, हॉलमार्क करने वाले सेंटर की पहचान, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि शामिल होती थी। वहीं अब सरकार ने 4 डिजिट मार्क को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।
- Also Read : Interesting Gk Quiz : वह क्या है जिसे पीटने पर ही वह करता है काम और पीटने वालों को भी आता है बहुत मजा…
यहां जानें क्या है HUID नंबर (Today Gold-Silver Rate)
HUID का फुल फॉर्म हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (Hallmark Unique Identification) है, जोकि अल्फान्यूमेरिक रूप में हम सबके सामने होगा। वहीं यह 6 डिजिट वाला HUID लेटर्स और नम्बरों का कॉम्बिनेशन होगा, जिसके जरिये आप यह जान सकेंगे कि आपकी गोल्ड ज्वैलरी कहां बनी हुई है, साथ ही हॉलमार्किंग सेंटर का पता भी HUID नंबर के जरिये से किया जा सकेगा। इसके साथ ही HUID में BIS का लोगो, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि भी शामिल होगी।