Gas Stove : देश में रसोई गैस के दाम (LPG Gas Price) लगातार बढ़ रहे हैं। नए साल पर रविवार को कमर्शियल गैस के दामों में वृद्धि हुई, लेकिन अब गैस के बढ़ते दामों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मार्केट में एक ऐसा गैस स्टोव आ गया है जो कि बिना गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के भी खाना पका सकता है। यह बात सुनकर शायद आपको भी यकीन ना हो, लेकिन यह सच है। बिना गैस सिलेंडर के भी इस स्टोव पर खाना पक जाता है। बस इसे चलाने के लिए आपको बिजली की जरूरत पड़ती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टोर के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनकी कीमत भी कम है और इससे आप बिना गैस के भी खाना पका सकते हैं।
पिजन रपिडो प्रीमियम 1 बर्नर इंडक्शन की सहायता से कोई भी खाना आप बिना गैस सिलेंडर के पका सकते हैं। टाटा क्रोमा से खरीदने पर आपको इस गैस स्टोव पर तगड़ा डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसकी कीमत लगभग 3,195 रुपए है और आप इसे 53% ऑफर डिस्काउंट के बाद 1,499 रुपए में खरीद सकते हैं। इस गैस स्टोव में आपको LED Display भी मिलता है। इसमें डिजिटल टाइमर कंट्रोल भी मिलता है।
उषा 1 बर्नर कार्बन स्टील 1600 वाट्स इंडक्शन की कीमत लगभग 4,090 रुपए है और आप इसे टाटा क्रोमा से 39% ऑफर डिस्काउंट के बाद 2,499 रुपए में खरीद सकते हैं। उषा कंपनी की तरफ से इस Induction Cooktop (Gas Stove) पर 12 महीने की वारंटी दी जा रही है। इसमें 5 Cooking Modes मिलते हैं। ये भी इलेक्ट्रिक है तो इसकी डिमांड भी गैस की कीमतें बढ़ने के बाद से काफी ज्यादा हो गई है। इस पर कुकिंग करने के लिए बिजली की जरूरत होती है।
प्रेस्टीज PIC20.0 इंडक्शन भी काफी चर्चा में रहता है। इसकी कीमत लगभग 3,645 रुपए है और आप इसे 43% ऑफर डिस्काउंट के बाद 2,077 रुपए में खरीद सकते हैं। ये 1600 Watt वैरिएंट में आता है। इसमें कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो इसे सबसे अलग बनाते हैं। इस इंडक्शन में Auto Voltage Regulator मिलता है। इसमें एनर्जी सेविंग मोड भी दिया गया है।
मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।