Gang Rape: खेत में ले जाकर मासूम को तीन आरोपियों ने बनाया अपनी हवस का शिकार
Gang Rape: Three accused made the innocent victim of their lust by taking them to the fields
उज्जैन। Gang Rape जिले के माकड़ोन पुलिस थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी ग्राम भगतपुर निवासी गोविंद पुत्र बंशीलाल गुर्जर, विनोद पुत्र इंदर गुर्जर व एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर नाबालिग अपने स्वजन के साथ खेत पर काम कर रही थी। तभी लापता हो गई थी।
सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार
इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। देर रात नाबालिग घर लौटी तो उसने घटनाक्रम बताया। पुलिस ने तीन आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। शनिवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
खेत पर काम करने के दौरान बाइक पर बैठाकर ले गए थे
टीआइ अशोक शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग बुधवार दोपहर अपने स्वजन के साथ खेत में काम कर रही थी। उसी दौरान ग्राम भगतपुर निवासी गोविंद पुत्र बंशीलाल गुर्जर, विनोद पुत्र इंदर गुर्जर व एक अन्य वहां आया और किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए थे।
माकड़ोन में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
पुलिस का कहना है कि तीसरा आरोपी नाबालिग है। तीनों ने किशोरी को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को खेत पर ना पाकर स्वजन ने थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। देर रात को किशोरी घर लौटी थी। इसके बाद उसने स्वजन को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com



