Viral video of Lord Ganesha blessing: बुधवार से दस दिनी गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) की शुरुआत हो चुकी है। देश भर में शहर से लेकर गांवों तक गणेशोत्सव की धूम है। बप्पा के भक्त पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना और आराधना में लीन हो गए हैं। घर-घर में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं हैं। वहीं सार्वजनिक गणेश मंडलों द्वारा भी विधि विधान के साथ प्रतिमाओं की स्थापना की गई हैं। पिछले दो साल कोरोना के चलते गणेश उत्सव फीका रहा था। इसलिए बप्पा के भक्त इस साल पूरी कसर निकाल रहे हैं। भक्तों में गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
गणेश उत्सव में सार्वजनिक मंडलों और समितियों का प्रयास रहता है कि उनकी प्रतिमा और झांकी सबसे आकर्षक हो। इसके लिए वे जहां प्रतिमा बड़ी और विविध रूपों में बनाने का प्रयास करते हैं। वहीं पंडाल की भी बेहद आकर्षक साज-सज्जा करते हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। गणेश उत्सव में आस्था के साथ आकर्षक प्रतिमा और झांकी देखने की उत्सुकता भी श्रद्धालुओं में होती है। यही कारण है कि जो झांकी सबसे ज्यादा आकर्षक होती है, वहीं श्रद्धालुओं का हुजूम लगा रहता है।
- यह भी पढ़े: देखें वीडियो: बीच बाजार अपने दूल्हे को देख चिल्लाने लगी दुल्हन, लोगों से बोली- मेरी शादी करवाओ!
भगवान गणेश को ‘फ्रेंड गणेशा’ (Friend Ganesha) भी माना जाता है। यही वजह है कि हर साल उनकी प्रतिमाएं विविध रूपों में बनाई जाती है। कभी भगवान गणेश क्रिकेट खेलते हैं तो कभी वे बैग लेकर स्कूल जाते हैं। यही नहीं कभी हाथों में बंदूक थामे सरहद पर तैनात नजर आते हैं। इन सबसे हटकर इस साल एक प्रतिमा की खासी चर्चा है। इस प्रतिमा का वीडियो सोशल मीडिया (Video Viral On Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे खासा पसंद किया जा रहा है।
यह वीडियो कहां का है और प्रतिमा कहां स्थापित की गई है, यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसके चर्चे अब सभी और होने लगे हैं। इस वीडियो में भगवान गणेश अपने सिंहासन पर बैठे हुए हैं। इस बीच एक श्रद्धालु आकर उनके चरण स्पर्श करता है। वह जैसे ही चरण स्पर्श करता है, वैसे ही गणेश जी उठ खड़े होते हैं। इसके बाद वे बकायदा आशीर्वाद देते हैं। आशीर्वाद देने के बाद पूर्ववत आपने आसन पर विराज जाते हैं।
- यह भी पढ़े: Bulldozer Wali Bahu: ससुराल में एंट्री के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची बहू, दरवाजा खुलवाने के लिए कर दिया ऐसा काम
यह दृश्य देख श्रद्धालु अवाक रह जाता है। उसे यकीन ही नहीं होता कि भगवान गणेश जी (Lord Ganesha) ने उसे खड़े होकर आशीर्वाद दिया है। वह आश्चर्यचकित होकर इधर-उधर देखता है। इसके बाद थोड़ी देर पहले उसे आशीर्वाद मिला था या नहीं, यह देखने वह एक बार फिर चरण स्पर्श करता है। इस बार भी वही होता है। भगवान खड़े होकर आशीर्वाद देते हैं और फिर बैठ जाते हैं। इधर श्रद्धालु को भी यकीन हो जाता है। फिर वह गदगद होकर अपने आप को धन्य मानकर वहां से जाने लगता है। आप भी देखें वह वीडियो…
दरअसल, अब प्रतिमाओं के निर्माण में तकनीक का भी भरपूर उपयोग होने लगा है। इस प्रतिमा में भी तकनीक का उपयोग किया गया है। यह तकनीक श्रद्धालुओं की आस्था में इजाफा ही कर रही है। हर श्रद्धालु की यह कामना होती है कि उसे भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हो। अप्रत्यक्ष रूप से तो श्रद्धालुओं को आशीर्वाद मिलता ही है, पर यहां उन्हें प्रत्यक्ष तौर पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।