धर्म/अध्यात्म अपडेट

Ganesh Chaturthi Bhog Special: श्री गणेश के लिए बनाएं ये खास भोग, प्रसन्न होंगे बप्पा

Ganesh Chaturthi Naivedya, Ganesh Chaturthi celebration 2023, Traditional prasad recipes, Ganesh Chaturthi Bhog Archives, 160 Ganesh Chaturthi Recipes, Sweets for Ganesh Festival, Ganesh Chaturthi 2023 Bhog, Ganesh Chaturthi 2023, Modak Bhog For Ganesh Chaturthi, Ganpati Prasad

Ganesh Chaturthi Bhog Special: श्री गणेश के लिए बनाएं ये खास भोग, प्रसन्न होंगे बप्पा
Ganesh Chaturthi Bhog Special: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाती है। इस पर्व में सभी देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए इनकी पूजा की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी से गणेश महोत्सव की शुरुआत होती है और यह महोत्सव दस दिन बाद यानि अनंत चतुर्दशी (28 सितंबर 2023) को गणपति विसर्जन के साथ ही समाप्त किया जाता है। गणेश उत्सव के इन दिनों में गणपति बप्पा को अलग-अलग प्रकार का भोग लगाया जाता है।

मान्यता है कि इन दिनों भगवान गणेश को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से गणपति बप्पा अति प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं गणपति बप्पा को कौन से भोग लगाने चाहिए…

मोदक

मोदक गणपति जी का सबसे प्रिय भोग है। चावल के आटे और नारियल और गुड़ से बना पारंपरिक मोदक आप भगवान को भोग में पहले दिन लगाएं। हालांकि मोदक कई तरह से बनते हैं, लेकिन नारियल और गुड़ का मोदक ही उनका सर्वप्रिय भोग है।

Ganesh Chaturthi Bhog Special: श्री गणेश के लिए बनाएं ये खास भोग, प्रसन्न होंगे बप्पाबेसन के लड्डू

बेसन के लड्डू भारत में बहुत ही लोकप्रिय हैं। इन्हें आप किसी त्योहार या फिर शुभ अवसर भी बना सकते हैं। बेसन के लड्डू सदाबहार हैं। जिन्हें बेहद ही कम सामग्री से बनाया जा सकता है। इनको बनाने के लिए घी, चीनी, इलायची पाउडर, बादाम, चांदी का वर्क, पिस्ता आदि की आवश्यकता होती है।

Ganesh Chaturthi Bhog Special: श्री गणेश के लिए बनाएं ये खास भोग, प्रसन्न होंगे बप्पापूरण पोली

चने की दाल और गुड़ के साथ बनी पूरण पोली गणपति जी का प्रसाद है। कई जगह इसे खोआ के साथ भी बनाया जाता है। चौथे दिन आप भगवान के समक्ष इस भोग को अर्पित करें। निश्चित रूप से प्रभु आप पर प्रसन्न होंगे।

 श्री गणेश के लिए बनाएं ये खास भोग, प्रसन्न होंगे बप्पामोतीचूर लड्डू

भगवान गणेश को मोदक के अलावा लड्डू भी बहुत पसंद हैं। मोतीचूर के लड्डू उनके भोग में उन्हें चढ़ाए जाने वाले लड्डू के सबसे आम रूपों में से एक है। जिसे आप गणेश चतुर्थी के मोके पर बना सकते हैं।

श्रीखंड

गणपति जी की पूजा में श्रीखंड सबसे प्रिय भोग माना गया है। केसर को दही और चीनी के साथ कई तरह के मेवे के साथ मिला कर बनाया जाता है। आप चाहें तो श्रीखंड के अलावा पंचामृत या पंजरी का भी पांचवें दिन भोग लगा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button