Funny Jokes : मास्टरजी एक होटल में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे, वेटर ने पूछा…
Funny Jokes, Viral Chutkule, Viral Jokes, Majedar Jokes, whatsapp status jokes, Jokes, 10 funniest jokes, 100 funny jokes to tell your
Funny Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Funny Jokes)

मास्टरजी एक होटल में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।
वेटर ने पूछा – मास्टरजी खाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?
मास्टरजी – भइया, हम गणित के अध्यापक हैं।
दाल हमने ‘मान ली’ हैं।
हसबैंड – आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही
तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे।
पत्नी – हमारे यहां भैंस का दूध आता है
नागिन का नहीं।
- Also Read : 12th Fail: विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ का टीज़र कल होगा रिलीज, पोस्टर के साथ किया एलान
डॉक्टर – कहिए कैसे आना हुआ।
पप्पू – डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है।
डॉक्टर – शराब पीते हो
पप्पू – हां-हां बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना
- Also Read : Maths Puzzle: गणित के इस सवाल को हल करके देखें कितने जीनियस हैं आप… 86=10, 72=12, 53=7, 23=?
शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी…
सास (फ्रिज खोलती है) – अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू – मम्मी जी बुक में लिखा है कि सब चीजो को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में
रखें..
सास बेहोश…
मजेदार चुटकुले/फनी जोक्स की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
मजेदार चुटकुले/फनी जोक्स की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



