मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes: दामाद अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया, गुरुजी बोले….

Funny Jokes: Son-in-law went to his in-laws' house to listen to Guruji's sermon, Guruji said....

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

दामाद अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया
गुरुजी बोले- जो स्वर्ग जाना चाहता है, वह अपना हाथ ऊपर करो
उसकी सास और बीवी ने हाथ उठाया, मगर दामाद ने नहीं उठाया
गुरुजी ने दामाद से पूछा – क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
उसने जवाब दिया- बस ये दोनों चली जाएं
तो मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा।

मिना- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है।
पप्‍पू- वाह उससे क्या मांगा?
मिना- मैंने पहली बार तुम्हारे लिए कुछ
मांगा और कहा कि वह तुम्हारे
दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।
पर उसकी जरूरत तो तुमको है ना जान!!

पत्नी- आपने कुछ सुना…
पति- क्या…?
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी
करवाई थी आज वो मर गए
पति- कभी न कभी तो उसे अपने
कर्मों का फल मिलना ही था…

चिंटू- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पिंटू- गिर गया था, लग गई
चिंटू – कहां गिर गया था और क्या लग गई थी?
पिंटू- बेड पर गिर गया था और आंख लग गई थी।

डॉक्टर – आपने आने में देर कर दी…
पप्पू (हैरान और उदासी भरे शब्दों में) क्या हुआ
डॉक्टर साहब कितना वक्त बचा है मेरे पास…?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, छह बजे का अपॉइंटमेंट था
और तुम सात बजे आए हो…!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button