मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes: पप्पू- अगर मुझे दूसरा ब्रेन इम्प्लांट कराना हो तो मैं आपका ब्रेन इम्प्लांट करवाना चाहता हूं….

Funny Jokes: Pappu- If I have to get another brain implant done, I want to get your brain implanted....

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

भिखारी- बाबा, 5 रुपए का सवाल है!
संता- पूछो, शायद मुझे मालूम हो.
भिखारी – बेहोश….संता डगमगाता है…

संता बिना ऑपरेशन कराए अस्पताल से क्यों भाग गया?
बंता- नर्स मुझसे बार-बार कह रही थी कि घबराओ मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा।
यह तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है!
संता- तो डरने की क्या बात है? नर्स सही थी!
बंता – अरे यार ये बात वो मुझे नहीं डॉक्टर को बता रही थी!

किसी ने एक शादी- शुदा आदमी से पूछा-
आप शादी से पहले क्‍या करते थे?
उसकी ऑंखो में आसू आ गए और बोला-
‘जो मन करता था’

पप्पू- अगर मुझे दूसरा ब्रेन इम्प्लांट कराना हो तो मैं आपका ब्रेन इम्प्लांट करवाना चाहता हूं। 
गप्पू- मतलब तुम सोचते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
पप्पू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी इस्तेमाल न किया गया हो।

एक आदमी हाथ धोकर एक महिला के पीछे पड़ा था।
महिला ने मुँह धोकर दिखाया तब जाकर मामला शांत हुआ…

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button