मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes In Hindi: पत्नी : सुनिए जी, मिर्ची किस मौसम में लगती है?…पढ़ें मजेदार चुटकुले

Funny Jokes In Hindi: Wife: Listen, in which season do chillies grow?...Read funny jokes

Funny Jokes In Hindi: पत्नी : सुनिए जी, मिर्ची किस मौसम में लगती है?...पढ़ें मजेदार चुटकुलेFunny Jokes In Hindi: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

फनी जोक्‍स – हंसना जरूरी है| (Funny Jokes In Hindi)

पत्नी : सुनिए जी, मिर्ची किस मौसम में लगती है?
पति : किसी खास मौसम में नहीं लगती,
जब सच बात बोलो तब लग जाती है।
छेदी लाल का अतरंगी अंदाज…

लड़की – तुम दारू क्यों पीते हो?
लड़का – गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया इसलिए…!
लड़की – ब्रेकअप क्यों हुआ?
लड़का – दारू पीता था इसलिए…!

छेदी लाल – जल्दी से एक गिलास जूस दो, लड़ाई होने वाली है।
जूसवाला – एक गिलास जूस पीने के बाद…
छेदी लाल – एक गिलास और जूस दो, लड़ाई होने वाली है।
जूसवाला – लड़ाई कब होगी???
छेदी लाल – जब तुम पैसे मांगोगे।

जज – तुमने पुलिस ऑफिसर की जेब में
माचिस की जलती हुई तीली क्‍यों रखी?
आदमी – उसने कहा था…
जमानत करवानी है तो पहले जेब गर्म करो।

गर्लफ्रेंड – तुमको मेरी याद आती है तो क्या करते हो??
बॉयफ्रेंड – तुम्हारी पसंद की चॉकलेट खा लेता हूं…!!
अच्छा बताओ जब मेरी याद आती है, तो तुम क्या करती हो?
गर्लफ्रेंड – कुछ नहीं…मैं भी गुटखा खा लेती हूं…!

टीचर- तुम्हारी इंग्लिश बहुत कमजोर है।
स्टूडेंट- क्यों झूठ बोल रही हो टीचर?
टीचर- अच्छा ये बताओ बहरे को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
स्टूडेंट- उसे इंग्लिश में कुछ भी बोल दो कौन सा उसे सुनाई देने वाला है।
पूरी क्लास जोर-जोर से हंसने लगी।

पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है कि
आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या…?
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा
और पूछा – वापस करने कौन आएगा भाई…!

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button