मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes In Hindi : एक आदमी के फ़ोन पर अनजान नंबर से कॉल आया, लड़की – क्या आप…

Funny Jokes In Hindi: A call came on a man's phone from an unknown number, Girl - Are you...

Funny Jokes In Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes In Hindi)

टीचर- ‘संगठन में ही शक्ति है’ का एक अच्छा सा उदाहरण दो?
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है
और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता.
मास्टर जी बेहोश

हसबैंड – डार्लिंग तुम खुबसूरत होती जा रही हो,
पत्नी किचन से- तुमने कैसे जाना ?
हसबैंड- तुम्हें देखकर तो अब रोटियां भी जलने लगी हैं।

पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी आपको आरती याद है न?
पति- हां… वो पतली सी, वही न?
इसके बाद भगवान की बाद में , पति की ‘पूजा’ पहले हुई

एक आदमी के फ़ोन पर अनजान नंबर से कॉल आया।
लड़की – क्या आप शादीशुदा हैं?
आदमी – नहीं, पर आप कौन हो ।
लड़की – तुम्हारी बीवी, आज घर आना फिर बताउंगी।
थोड़ी देर बाद फिर अनजान नंबर से कॉल आया ।
लड़की – क्या आप शादीशुदा हो?
आदमी – हां, पर आप कौन ?
लड़की – तुम्हारी गर्लफ्रेंड, धोखेबाज़ ।
आदमी – सॉरी यार, मुझे लगा मेरी बीवी है।
लड़की – बीवी ही हूं कुत्ते, आज तो बस तू घर आजा।

टीचर- Date और तारीख में क्या
अंतर है ?
सारी Class चुप
गप्पू- सर, Date में Girlfriend
के साथ जाते है और तारीख में वकील के साथ

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button