Funny Jokes In Hindi: पति (गुस्से में)- क्या तुमने मुझे कुत्ता कहा?… पत्नि का जवाब सुन हंंसी नहीं रूक पाएगी
Funny Jokes In Hindi: Husband (angry) - Did you call me a dog?... Wife's answer will not stop laughing

Funny Jokes In Hindi: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
फनी जोक्स – हंसना जरूरी है| (Funny Jokes In Hindi)

पत्नी: आलू का परांठा बना दूं आज आपको ?
राजू: नहीं रहने दे , मैं इंसान ही ठीक हूं,
बड़ी आई जादूगरनी।
- Also Read: Ganesh Vandana: आज सुन ली ये गणेश वंदना तो बन जाएगा आपका दिन, करें सुबह की सकारात्मक शुरूआत
शादी के मंडप पर दूल्हा रोमांटिक अंदाज में दूल्हन से बोला…
मे आई किस यू डार्लिंग?
तो दुल्हन शर्माते हुए बोली-हमने तो कभी गैरों को भी मना नहीं किया,
आप तो फिर भी अपने हो…!!!
जेठ की दोपहरी में मेक अप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई…
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।
लड़की-मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक-मैडम इंजन में दिक्कत है। और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की-अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़…
राजू- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे और
अंतत: जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !!!
मोनु- आइए चाचा जी, चाय पीजिएगा।
चाचा बतोले- अरे ना रे, मैंने छोड़ दी चाय पीना।
मोनु- क्या बात कर रहे हैं? क्यों?
चाचा बतोले- तेरी चाची, गंवार औरत, अनपढ़, बेवकूफ कहीं की।
मोनु- क्या किया चाची जी ने?
चाचा बतोले – न जाने। कैसी चाय पीला दी? मेरी आंख फूट गई।
मोनु- अरे चाचा…. न चाची की गलती है न चाय की, बस अगली बार जब चाय पीना तो कप से चम्मच निकाल लेना।
पति (गुस्से में)- क्या तुमने मुझे कुत्ता कहा?
पति (गुस्से में)- क्या तुमने मुझे कुत्ता कहा?
पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया..
पति ने दोबारा पूछा यही सवाल…
पत्नि- मैंने तुम्हें कुत्ता नहीं कहा पर प्लीज अब भौंकना बंद करो…
मनोरंजन अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



