Funny Jokes: पिछले कुछ टाइम में बहुत बदलाव देखा मैंने भाई ब्रो बन गया, मौसी…..
Funny Jokes: I have seen a lot of changes in the last few times, brother has become bro, aunt has become...
Funny Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)
अध्यापक- ”भाईचारा” शब्द का प्रयोग करते हुए
कोई वाक्य बनाओ।
चिंटू- मैंने दूध वाले से पूछा, तुम दूध
इतना महंगा क्यों बेचते हो
तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है।
दे थप्पड़ दे थप्पड़
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes: पत्नी- मुझे खुश रखा करो, सारी टेंशन दूर हो जाएगी, फिर पति ने दिया मजेदार जवाब….
पप्पू- क्या कर रहे हो भाई?
गप्पू- खा रहा हूं भाई
पप्पू- अकेले-अकेले
गप्पू- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं,
आजा तू भी खा ले…
- यह भी पढ़ें: Majedar Jokes: पत्नी- घर जल्दी आ जाना, मुर्गा बनाऊँगी! पति बेचारा Confuse, पढ़ें मजेदार जोक्स…
पप्पू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने
की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
गप्पू- मतलब तुम मानते हो कि
मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
पप्पू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए
जो पहले कभी यूज न हुआ हो…
पिछले कुछ टाइम में बहुत बदलाव देखा मैंने
भाई ब्रो बन गया, मौसी मासी
बन गई, चाचा चाचू बन गए, दोस्त
चूचा हो गया हस्बैंड हबी बन गया
घर मजाल है किसी ने बीवी शब्द से
छेड़खानी की हो।
पप्पू दुखी होकर बैठा था…
गप्पू ने पूछा- क्या हो गया, इतना परेशान क्यों है?
पप्पू- यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं
गप्पू- क्यों?
पप्पू- चिंता से यार…
गप्पू- किस बात की चिंता है तुझे?
पप्पू- बाल झड़ने की…
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




