Funny Jokes: पति- क्या तुम जानती हों दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है? पढ़ें मजेदार जोक्स…
Funny Jokes: Husband- Do you know who is the most decent person in the world? Read funny jokes...
Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)
पत्नी – जरा किचन से आलू लेते आना।
पति – यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।
पत्नी – तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो।
एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं
मिलेंगे, इसलिए में पहले ही ले आई थी!
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…
पति- क्या तुम जानती हों
दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
पत्नी- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं…,
जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है।
- यह भी पढ़ें: Viral Jokes : पत्नी- मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है! पति- ओह्ह, पर मैं तो तुम्हारे साथ….
डॉक्टर- कहिए कैसे आना हुआ…
राजू- डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- शराब पीते हो?
राजू- हां- हां बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना।
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे…?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये…!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)-
स्टेशन के बीस रुपये…?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से…!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन…!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो,
कही रेल के नीचे ना आ जाए…!
- यह भी पढ़ें: Viral Jokes : टीचर- बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो सफल जरूर होती है….छात्र का मजेदार जवाब…
पत्नी- आप बहुत मोटे हो गए हो।
पति- तुम भी तो कितनी मोटी हो गई हो।
पत्नी- पर मैं तो मां बनने वाली हूं।
पति- तो मैं भी तो पापा बनने वाला हूं।
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




