वायरल अपडेट

Funny Hindi Jokes: पति- मेरी दाल में मक्खी डूब रही है… पत्नी का जवाब सुनकर पेट पकड़कर हंसेंगे, पढ़ें हिंदी जोक्स

Funny Hindi Jokes: जोक्स सुनने से दिमाग को तुरंत ताजगी मिलती है और यह तनाव कम करने का आसान तरीका है। हंसी से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन निकलता है जो मूड को अच्छा करता है और नींद भी बेहतर बनाता है। नियमित रूप से मजाक सुनने और हंसने से याददाश्त और एकाग्रता मजबूत होती है क्योंकि यह दिमाग की सक्रियता बढ़ाता है।

सामाजिक रिश्तों में भी जोक्स अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि साझा हंसी लोगों के बीच विश्वास और अपनापन पैदा करती है। लगातार हंसने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। कुल मिलाकर, हंसी एक प्राकृतिक दवा है। तो आइये आज की शुरुआत करते हैं कुछ चटपटे जोक्स से…

सुरेश (रमेश से)- यार मेरी एक बात समझ में नहीं आती
रमेश- क्या?
बॉस से सैलरी बढ़ाने को बोलो तो
बोलते हैं, तुम काम ही क्या करते हो?
छुट्टी लेने का बोलो तो,
बोलते है कि तुम्हारा काम कौन करेगा?

अपने दोस्त के साथ गांव का एक भोला-भाला लड़का,
शहर में एक शादी के रिसेप्शन में गया
अंदर जाकर वो बहुत सारे सलाद के आइटम देखकर बोला-
अभी तो सब्जी भी नहीं बनी है, कटी धरी है भाई…..

टीचर- आज मैं तुमको Noun पढ़ाऊंगी
पप्पू- जी मैम
टीचर- खड़े हो और बताओ, लड़की सबसे हंस के बात करती है
इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- जी लड़की बिगड़ी हुई है, सभी से सेंटिग करना चाहती है…..

Funny Hindi Jokes: पति- मेरी दाल में मक्खी डूब रही है… पत्नी का जवाब सुनकर पेट पकड़कर हंसेंगे, पढ़ें हिंदी जोक्स

पप्पू- मां 10 रुपये हैं?
मां- अपने पापा से ले लो
पप्पू- पापा 10 रुपये दे दो
पापा- अपने चाचा से ले लो
पप्पू- चाचू मुझे 10 रुपये दे दो
चाचा- बेटा खुल्ले नहीं है, अपनी चाची से ले लो
पप्पू- चाची आपके पास 10 रुपये हैं?
चाची- हां बेटा है, दूं क्या?
पप्पू- नहीं अब रहने ही दो,
कुल्फी वाला कब का चला भी गया….

नौकर- साब आपका कोई क्लास मेट आपसे मिलने आया है
मालिक- तेरे को कैसे पता कि वो मेरा क्लास मेट है
नौकर- जी उसने पूछा- ढक्कन घर पे है क्या……

पति- मेरी दाल में मक्खी डूब रही है
पत्नी- तो मैं क्या करूं, घर का सारा काम छोड़कर
इस मक्खी को तैरना सिखाऊं क्या?

मरीज- उम्र लंबी करने की कोई दवाई बताइए
डॉक्टर- शादी कर लो तुम
मरीज- इससे उम्र लंबी हो जाएगी क्या?
डॉक्टर- नहीं, पर इससे दो फायदे जरुर होंगे
एक तो लंबी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी और
दूसरा जो बची खुची जिंदगी होगी, वो लंबी लगने लगेगी…..

साबुन लेने दुकान पर गई कजूंस लड़की दुकानदार से बोली-
ऐसा साबुन दो जो कम घिसे और नहाने के बाद चेहरे पर लाली लाये
दुकानदार (नौकर से)- मैडम को एक ईंट का टुकड़ा दे दो…..

Funny Hindi Jokes: पति- मेरी दाल में मक्खी डूब रही है… पत्नी का जवाब सुनकर पेट पकड़कर हंसेंगे, पढ़ें हिंदी जोक्स

लड़की (फूलवाले से)- ओ भैया, कितने का दिया ये गुलाब का फूल?
फूलवाले भैया- 50 रुपये
लड़की- इतना महंगा कैसे?
फूलवाले भैया- माय लाइफ, माय रूल्स
माय रेट, माय फूल्स…..

पत्नी (पति से)- शादी के बाद पत्नी को हमेशा खुश रखना चाहिए
पति- शादी करके पत्नी को खुश रखना बड़ी बात नहीं है
बल्कि शादी करके खुद खुश रहना बड़ी बात है….

गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- छी छी क्या जमाना आ गया है
वो देखो, एक लड़का दूसरे लड़के को ‘फ्लाइंग किस’ दे रहा है
बॉयफ्रेंड- पगली वो फ्लाइंग किस नहीं है, वो लड़का अपने दोस्त से
बीड़ी मांग रहा है……

लड़की एक लड़के को मैसेज करके कहती है,
चलो अब ब्रेकअप करते हैं, सब कुछ खत्म हो गया है
थोड़ी देर बाद लड़की उस लड़के को दूसरा मैसेज करती है
सॉरी-सॉरी ये मैसेज तुम्हारे लिए नहीं था……

पुलिस- हमें आपके घर की तलाशी लेनी है,
सुना है, आपके घर में कोई विस्फोटक सामग्री है
सुरेश- खबर तो पक्की है, पर अभी वो मायके गई है…..

हाथ देखने के बाद ज्योतिष ने सुरेश से पैसे मांगे
सुरेश- इतनी देर हाथ देखने के बाद भी आपको ये पता
नहीं चला कि मैं पैसे देने वालों में से नहीं हूं……

ज्योतिष (सुरेश से)- तुम्हारी कुंडली में बहुत धन है
सुरेश- अब ये और बता दीजिए कि धन को
कुंडली से बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफर करें?

Funny Hindi Jokes: पति- मेरी दाल में मक्खी डूब रही है… पत्नी का जवाब सुनकर पेट पकड़कर हंसेंगे, पढ़ें हिंदी जोक्स
Credit – Social Media

पत्नी- आज मैंने पेपर में पढ़ा कि शराब पीने से
लीवर खराब हो जाता है,
बंद कर दो प्लीज
पति- तुम कहती हो तो कर देता हूं
पत्नी- कितने अच्छे हो तुम
पति (कुछ देर बाद)- मैंने पेपर वाले से बात कर ली,
कल से पेपर नहीं डालेगा
पत्नी बेहोश….

एक ट्रैफिक पुलिस वाले ने एक हरियाणवी आदमी को
रेड लाइट क्रॉस करते पकड़ लिया
ट्रैफिक पुलिस- क्यूं तने लाल बत्ती ना दिखी के?
हरियाणवी आदमी- बत्ती तो दिखी थी पर तू ना दिखा…..

गोलू- हैलो जान कैसी हो, ‘I Miss you so much’
महिला- तू चिंटू बोल रहा है न?
गोलू- अरे वाह, मेरी आवाज से ही पहचान लिया
महिला- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
गोलू- चौंककर हां, बिलकुल सही
महिला- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
गोलू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गई है,
मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
महिला- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं,
गोलू- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी,
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ
तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है
तू घर आ फिर बताती हूं तुझे……

मम्मी – चिंटू, तुम्हे घर में कायदे से रहना चाहिए,
मेरी हर बात माननी चाहिए
चिंटू – ठीक है मम्मी, मैं समझ गया
मैं भी अब पापा की तरह रहूंगा…

बब्लू- बेकार ही लोग कहते हैं कि पत्नियां कभी
अपनी गलती नहीं मानती है
डब्लू- अच्छा, तुम्हारी पत्नी क्या कहती है?
बब्लू- कहती है गलती हो गई तुमसे शादी करके….


डिस्क्लेमर – इस कैटेगिरी में प्रस्तुत जोक्स और चुटकुले विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा इंटरनेट पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका उद्देश्य केवल पाठकों को मुस्कुराना और मनोरंजन करना है। हमारा किसी भी जाति, धर्म, समुदाय, वर्ग, रंग, लिंग या व्यक्ति की भावनाओं को आहत करने या उनका मज़ाक उड़ाने का इरादा बिल्कुल नहीं है।


देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button