
Free MBBS Course: हमारे यहां मेडिकल की पढ़ाई इतनी महंगी है कि गरीब और आम आदमी के परिवार से आने वाला बच्चा इसकी पढ़ाई नहीं कर पाता, लेकिन अब गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चे भी फ्री में एमबीबीएस पढ़ सकते हैं। दरअसल, एक ऐसा मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है। जहां पर फ्री में एमबीबीएस पढ़ाया जाएगा। हालांकि मेडिकल कॉलेज की कुछ शर्ते हैं, लेकिन इसके बावजूद फ्री में एमबीबीएस करवाया जाएगा। इस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
100 सीटों पर होगा एडमिशन (Free MBBS Course)
आज 25 मार्च को प्रधानमंत्री चिक्काबल्लापुर में मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। इस कॉलेज की खास बात यह है कि, यहां पर मेडिकल की पढ़ाई मुफ़्त में होगी और छात्रों से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए यहां पर 100 सीटों में एडमिशन होगा।
इस तरह होगा एडमिशन (Free MBBS Course)
कॉलेज में एडमिशन नीट परीक्षा के माध्यम से होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस कॉलेज में 50 सीटों पर एडमिशन सरकारी कोटे के तहत होग। वहीं अन्य पचास सीटों पर एडमिशन प्राइवेट कोटे के तहत किया जाएगा। सभी छात्रों से कोई भी फीस नहीं ली जाएग। हांलाकि इसके लिए एक शर्त होगी। छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज हॉस्पिटल में 5 साल तक सेवा देनी होगी। वहीं कॉलेज का संचालन करने वाला ट्रस्ट पढ़ाई के दौरान छात्रों को किताब कॉपी और यूनिफॉर्म भी उपलब्ध कराएगा। साथ ही हॉस्टल की सुविधा दी जाएगी। सभी सुविधाएं पूरी तरह से नि:शुल्क होंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com