बड़ी खबरेंटेक/ऑटो

Free Live TV Streaming Channel: फ्री में लाइव चैनल देखने का सीक्रेट! बिना कोई रिचार्ज मोबाइल और कम्‍प्‍यूटर में मुफ्त में दिखेंगे सारे लाइव चैनल, ये आसान ट्रिक बचाएगी पैसा    

Free Live TV Streaming Channel: फ्री में लाइव चैनल देखने का सीक्रेट! बिना कोई रिचार्ज मोबाइल और कम्‍प्‍यूटर में मुफ्त में दिखेंगे सारे लाइव चैनल, ये आसान ट्रिक बचाएगी पैसा    
credit – social media

Free Live TV Streaming Channel: यदि आप बिना पैसा खर्च किए लाइव चैनल देखना चाहते है तो आज हम आपको ऐसी ट्रिक बता रहे है, जिससे आपके मोबाइल में कोई भी चैनल लाइव चलेगा। इसके लिए आपको कोई खास पैक लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ये ट्रिक आपके हर महीने के अलग से खर्च होने वाली राशि भी बचाएगी।

लाइव टीवी देखने के लिए अब बार-बार आपको अपना डिश या केबल रिचार्ज कराने की आवश्यकता नही होगी। क्योंकि आज हम आपको ऐसा ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कोई भी चैनल फ्री (Free Live Tv) में लाइव देख सकेंगे। इसके लिए आपके पास एंड्रायड या आईओएस में से कोई भी डिवाइस होनी चाहिए। विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी इस ट्रिक से आप कुछ भी लाइव मुफ्त में देख सकते हैं। अगर आप फ्री में लाइव टीवी देखना चाहते हैं तो आपको बस एक वेबसाइट पर जाकर लिंक कॉपी करना होगा। इसके बाद स्मार्टफोन में किसी भी लाइव स्ट्रीमिंग एप पर इस लिंक को डालकर लाइव टीवी देख सकते हैं। आइए जानते हैं ट्रिक्स…

Also Read : MP News: गरीबों को आवास और निशुल्क पट्टा देने नए साल से चलेगा विशेष अभियान, सीएम शिवराज सिंह ने किया बड़ा ऐलान

Free Live TV Streaming Channel: फ्री में लाइव चैनल देखने का सीक्रेट! बिना कोई रिचार्ज मोबाइल और कम्‍प्‍यूटर में मुफ्त में दिखेंगे सारे लाइव चैनल, ये आसान ट्रिक बचाएगी पैसा    
credit – social media

कहां से मिलेगी यह लिंक

  • सबसे पहले क्रोम ब्राउजर में जाकर IPTV github सर्च करें।
  • अब सबसे ऊपर जो भी वेबसाइट हो, उस पर क्लिक करें।
  • अब लैंग्वेज कंट्री का ओरिजन और नाम के साथ लिंक कॉपी का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसमें कंट्री के हिसाब से लिंक कॉपी करना होगा।
  • अब इंडिया के सामने एक लिंक आएगा, उसे कॉपी कर लें।
  • अब लाइव टीवी देखने के लिए एक वीडियो प्लेयर की आवश्यकता होगी।
  • स्मार्टफोन में पहले से ही कोई लाइव स्ट्रीमिंग ऐप है तो उसमें इस लिंक को पेस्ट कर दें।

स्मार्टफोन में कौन सा ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर पर ढेर सारे ऐप्स मौजूद हैं, जनकी मदद से फ्री में लाइव टीवी देख सकते हैं। इसके लिए लिंक की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास पैड वर्जन सॉफ्टवेयर है तो आप बिना लिंक के भी लाइव टीवी देख सकेंगे। सॉफ्टवेयर नहीं है तो गूगल प्ले स्टोर से स्मार्टफोन में IP TV player M3U डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read : Geyser Price: ये सस्‍ता गीजर देता है मिनटों में खोलता हुआ पानी, घर में लगाए और बचाए बिजली

Free Live TV Streaming Channel: फ्री में लाइव चैनल देखने का सीक्रेट! बिना कोई रिचार्ज मोबाइल और कम्‍प्‍यूटर में मुफ्त में दिखेंगे सारे लाइव चैनल, ये आसान ट्रिक बचाएगी पैसा    
credit – social media

इस तरह देखें लाइव चैनल (Free Live TV Streaming Channel)

  • स्मार्टफोन में लाइव स्ट्रीमिंग ऐप नहीं है, तो गूगल प्ले स्टोर से IP TV player M3U डाउनलोड करें।
  • इसके बाद परमिशन देते वक्त टर्म एंड कंडीशन को ध्यान से पढ़ें।
  • इस ऐप को ओपन करने पर एड लिंक दिखाई देगा, उसे क्लिक करें।
  • अब Github वेबसाइट से कॉपी लिंक यहां पेस्ट करें।
  • यहां आपके सामने हर चैनल आ जाएंगे, जिसे देखना है, उस पर क्लिक करें।
  • इस ऐप में आपको वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधाएं भी मिलती हैं।

Also Read : saanp nevla ki ladai: सांप और नेवले के बीच हुआ भारी घमासान, नेवले ने मुंह में पकड़कर खूब पटका, लेकिन सांप ने भी नहीं मानी हार, फिर…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button