मिला जुला

Free House Scheme MP: एमपी में यह संस्था फ्री में बनाकर दे रही मकान, हेमंत खंडेलवाल ने सौंपी चाबी, सभी सुविधाएं भी उपलब्ध

Free House Scheme MP: बैतूल के अमदर गांव में संस्था ने बिना एक रुपया लिए सभी सुविधाओं से सुसज्जित मकान किया तैयार, 100 घर बनाने का लक्ष्य

Free House Scheme MP: एमपी में यह संस्था फ्री में बनाकर दे रही मकान, हेमंत खंडेलवाल ने सौंपी चाबी, सभी सुविधाएं भी उपलब्ध
Free House Scheme MP: एमपी में यह संस्था फ्री में बनाकर दे रही मकान, हेमंत खंडेलवाल ने सौंपी चाबी, सभी सुविधाएं भी उपलब्ध

Free House Scheme MP: रोटी, कपड़ा और मकान हर इंसान की बुनियादी जरूरत है। बैतूल जिले के एक परिवार के लिए यह सपना हकीकत बन गया, जब अन्नपूर्णा मुहिम के तहत उन्हें पूरी सुविधाओं से सुसज्जित नया घर सौंपा गया। खास बात यह रही कि घर के निर्माण से लेकर गृहस्थी के सामान तक, परिवार को एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ा।

अमदर गांव में मिला नया आशियाना

बैतूल जिले के ग्राम अमदर में एक जरूरतमंद परिवार को संत रामपाल महाराज के सानिध्य में संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के तहत पक्का मकान बनाकर दिया गया। इस मकान को कबीर परमेश्वर के ‘सुदामा का महल’ के नाम से जाना जाएगा। संस्था ने जिले में ऐसे 100 घर बनाने का लक्ष्य तय किया है।

जिस परिवार को यह घर मिला, वह हेमंत वानखेड़े का है। वे लंबे समय से मानसिक बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। पिछले सात-आठ महीनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। बीमारी के कारण वे मजदूरी करने में असमर्थ हो गए थे, जिससे परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनकी पत्नी पर आ गई। उनकी पत्नी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं।

Free House Scheme MP: एमपी में यह संस्था फ्री में बनाकर दे रही मकान, हेमंत खंडेलवाल ने सौंपी चाबी, सभी सुविधाएं भी उपलब्ध

परिवार की स्थिति बेहद गंभीर

परिवार में दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जबकि छोटा बेटा गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। परिवार के पास न तो पक्का मकान था और न ही स्थायी आय का कोई साधन। ऐसे में उनका जीवन बेहद कठिन परिस्थितियों में गुजर रहा था।

परिवार की स्थिति की जानकारी मिलते ही अन्नपूर्णा मुहिम की टीम ने सर्वे किया। संत रामपाल महाराज के निर्देश पर तुरंत राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई, जो पिछले पांच महीनों से लगातार दी जा रही है और आगे भी आजीवन दी जाती रहेगी।

सभी सुविधाओं से सुसज्जित घर

अभियान के तहत परिवार के लिए दो कमरे, रसोई, स्नानघर, शौचालय और पानी की टंकी सहित सभी मूलभूत सुविधाओं वाला मकान तैयार किया गया। घर में पलंग, गद्दे, तकिए, बिजली की लाइट, पंखे, रसोई के सभी आवश्यक बर्तन, गैस कनेक्शन और रोजमर्रा के उपयोग का पूरा घरेलू सामान दिया गया। लाइट फिटिंग और नल फिटिंग जैसी व्यवस्थाएं भी पूरी की गईं। इस पूरी प्रक्रिया में लाभार्थी परिवार से एक भी रुपया नहीं लिया गया।

हेमंत खंडेलवाल ने सौंपी चाबी

नए घर की चाबी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के हाथों परिवार को सौंपी गई। उन्होंने इस पहल को मानव सेवा का अनूठा उदाहरण बताते हुए इसे कलयुग में सतयुग की शुरुआत जैसा कार्य कहा। इस अवसर पर अन्नपूर्णा मुहिम की टीम, मंडल अध्यक्ष, ग्राम सरपंच, सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की।

अन्नपूर्णा मुहिम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि समाज के कमजोर वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल सके।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button