Free Dental Camp: बैतूल के साईं मंदिर में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर 29 को, जांच के साथ होगी सफाई भी
Free Dental Camp: Free dental camp in Betul's Sai temple on 29th, cleaning will be done along with examination

Free Dental Camp: बैतूल। साईं मंदिर विवेकानंद वार्ड में शनिवार 29 जुलाई को दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दांतों की जांच के साथ ही सफाई भी की जाएगी। शिविर में मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के डेंटल विभाग के चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी जाएंगी। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक दंत वैन में दांतों की जांच के साथ सफाई भी की जायेगी। शिविर का लाभ आवश्यक रूप से उठाएं। उन्होंने बताया कि दंत चिकित्सा शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल और नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर करेंगी। शिविर में मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के डेंटल विभाग चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी।
Free Dental Camp: इनका होगा स्मार्ट वॉच से सम्मान
मानसरोवर ग्रुप के कोआर्डिनेटर आशीष सरकार ने कहा कि मानसरोवर ग्रुप हमेशा इस प्रकार के जन हितैषी कार्य करती रहती है। मानसरोवर ग्रुप नीट परीक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं को भी शानदार स्मार्ट वॉच भी प्रदान करेगी और उनका उत्साह वर्धन किया जाएगा ताकि आगे आने वाले वर्षों में बच्चों का चिकित्सा क्षेत्र में रुझान बढ़ सकें।



