बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Fountain : प्रेशर वॉल्व में लीकेज से फव्वारा बनी पाइप लाइन, नजारा देखने पहुंच रहे लोग


▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
बैतूल शहर तक पानी पहुंचाने के लिए ताप्ती बैराज से गई पाइप लाइन प्रेशर वॉल्व में लीकेज से इन दिनों फव्वारे में तब्दील हो गई है। इससे निरंतर प्रेशर के साथ बड़ी मात्रा में पानी बह रहा है। इससे लग रहा है जैसे कोई फव्वारा लगा हो। भीषण गर्मी के दौरान यह नजारा बड़ा आकर्षक व मनोहारी तो लग रहा है, लेकिन बड़ी मात्रा में पानी भी बर्बाद हो रहा है।

इन दिनों भीषण गर्मी के चलते जहां एक ओर कई गांवों में पेयजल संकट है। वहीं बैतूल नगर पालिका पानी को लेकर बिल्कुल बेपरवाह नजर आ रही है। करंजी नाला में ताप्ती बैराज की पाइप लाइन का सीपेज नगर पालिका ने बमुश्किल बंद किया था।

वहीं अब करंजी नाले से एक किलोमीटर दूर ग्राम डहरगांव के समीप ताप्ती बैराज की पाइप लाइन पर लगे प्रेशर वॉल्व से पिछले तीन दिनों से भारी मात्रा में पानी सीपेज हो रहा है। पानी इतना सीपेज हो रहा कि इस गर्मी में भी नाले में अच्छा पानी बह रहा है। इसके पूर्व भी प्रेशर वॉल्व से ही पानी की बर्बादी होती रही लेकिन नगर पालिका का इस ओर ध्यान नहीं है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button