मनोरंजन अपडेट

Fm2 Double Masti : एके के जुनून को देख कभी लोग उड़ाते थे मजाक, बड़े पर्दे की फिल्म में लीड रोल कर खुद को किया साबित

Fm2 Double Masti: Sometimes people used to make fun of AK's passion, proved himself by playing the lead role in the big screen film

Fm2 Double Masti : एके के जुनून को देख कभी लोग उड़ाते थे मजाक, बड़े पर्दे की फिल्म में लीड रोल कर खुद को किया साबित

Fm2 Double Masti : आगे बढ़ने और खुद को साबित करने धन और संपत्ति होना जरूरी नहीं है। इसके लिए आपमें केवल प्रतिभा, जिद और जुनून होना भर जरूरी है। कुछ यही साबित किया है महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर बसमत के युवा अभिनेता आमेर खान एके ने। एके ने 2015 में फिल्म दुनिया में अपना संघर्ष शुरू किया और इसी साल (2023) जनवरी में वे खुद को साबित करने में सफल रहे। 6 जनवरी को इनकी फिल्म सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जिसमें बड़े पर्दे पर वे दिखे। इस दक्षिण भारतीय हैदराबादी कॉमेडी फिल्म ‘एफएम टू डबल मस्ती’ में उन्होंने लीड रोल किया है।

हिंगोली जिले के बसमत जैसे छोटे शहर से अभिनय की शुरुआत करने वाले एके ने बड़ी स्क्रीन तक सफलतापूर्वक यात्रा करने के लिए दृढ़ संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। आमेर खान ने शुरुआत में छोटे एल्बम, कॉमेडी वीडियो, गाने के एल्बम YouTube पर जारी किए। इनके कई गाने रिलीज होने के बाद हैदराबाद पहुंचे। इसी के चलते मशहूर हैदराबादी कॉमेडियन गुल्लू दादा के साथ साउथ की कॉमेडी बड़े पर्दे की फिल्म में छोटा सा रोल मिला। इसके बाद में एक बड़े निर्देशक मीनू खान एमडी ने आमेर के प्रदर्शन को देखा और उन्हें अपने बड़े बैनर की फिल्म एफएम टू डबल मस्ती में मुख्य भूमिका के लिए मौका दिया।

Fm2 Double Masti : एके के जुनून को देख कभी लोग उड़ाते थे मजाक, बड़े पर्दे की फिल्म में लीड रोल कर खुद को किया साबित

फिल्म 6 जनवरी को बनकर तैयार हो चुकी है और जिले भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हिंगोली जिले के लोगों को आमेर खान एके पर गर्व है और आमेर के दृढ़ संकल्प और सफलता को देखकर अन्य संघर्षशील कलाकारों में एक उम्मीद पैदा हो गई है कि वे भी लगातार प्रयास कर सफलता हासिल कर सकते हैं।

आमेर खान एके का कहना है कि इंसान में जब जिद्द पैदा हो जाती है तो वह कुछ भी कर सकता है। फिल्मी दुनिया में इंसान को टैलेंट की जरूरत है ना कि चेहरा चाहिए। धन और संपत्ति की भी जरूरत नहीं है।बचपन से ही आमेर खान एके को एक्टर बनने का एक बहुत शौक था। सारे गांव में उनकी मजाक बनती थी। उनको लोग पागल समझते थे। इन सबके बावजूद वे न कभी निराश हुए न अपनी धुन छोड़ी। आखिरकार सफलता ने उनके कदम चूम लिए।

उनका नए आर्टिस्ट और संघर्षशील कलाकारों को लेकर कहना है कि सबसे बड़ा रोग ‘क्या कहेंगे लोग’ इन बातों से दूर रहो और अपने काम में लग जाओ। जब तुम किसी चीज को दिल से चाहोगे, मेहनत और उसके पीछे लगन करोगे तो वह तुम्हें जरूर मिलेगी। Fm2 डबल मस्ती में लीड रोल करने के बाद आमेर खान एके ने क्षेत्र के ही संघर्षशील कलाकारों को लेकर एक और फिल्म की है। उस फिल्म का टाइटल अभी डिक्लेअर नहीं हुआ है, लेकिन वह फिल्म कंप्लीट हो चुकी है। क्षेत्र के सभी संघर्षशील कलाकार आमेर खान एके को लेकर बहुत खुश हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button