Betul News: बाढ़ पीड़ित किसानों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, मांगा मुआवजा

By
Last updated:

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
विगत 15 सितंबर शुक्रवार की रात हुई तेज बरसात से ताप्ती नदी में आई भयानक बाढ़ से ताप्ती नदी के किनारे खेती किसानी कर रहे किसानों की फसल पूर्णतः चौपट हो गई। बाढ़ से फसल बह गई। भैंसदेही तहसील के अंतर्गत भीमपुर विकासखंड के गांव सर्वाधिक प्रभावित हुए है।

आज ताप्ती घाट खेड़ी सिमोरी जोड़ पर पहुंचे लगभग बीस गांवों के किसानों ने विधायक प्रतिनिधि के नेतृत्व में भैंसदेही विधायक धरमुसिंग सिरसाम को ज्ञापन सौंप कर उन्हें ताप्ती की बाढ़ से फसल को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।

मांग करने वालों में नंदू वरकड़े, संतोष सूर्यवंशी, चिंधुलाल, नामदेव यादव, नाथूराम पोटे, नामदेव बडौदे, दसन धुर्वे, मानिक सिरसाम, मुन्ना सिरसाम, भूरा, जंगली, लालजी, सुभाष बडौदे, गोकुल बडौदे, दयानंद बडौदे, सुनील इवने सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

ताप्ती घाट पहुंची जनाक्रोश यात्रा, भाजपा पर बरसे पचौरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूरे प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आशीर्वाद यात्रा का आयोजन कर प्रदेश के हर जिले में पहुंचा जा रहा है। इसे जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वहीं कांग्रेस भी ऐसे में कैसे पीछे रहती। उन्होंने भी जनआशीर्वाद यात्रा के पीछे जनाक्रोश यात्रा निकालना शुरू कर दिया है।

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ताप्ती घाट खेड़ी पर कांग्रेस ने जनाक्रोश यात्रा का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी, हेमन्त वागद्रे, विधायक धरमुसिंग सिरसाम, ब्रजभूषण पांडे, नाथूराम पोटे, नंदू वरकड़े, संतोष सूर्यवंशी, नामदेव यादव, सुभाष बडौदे, गोकुल बडौदे, दयानंद बडौदे, सुनील इवने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। इस मौके पर श्री पचौरी ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया और आक्रोश जताया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News