यूथ अपडेटदेश/विदेशब्रेकिंग न्यूज

Flipkart Big Dussehra Sale 2022: शुरू हुई फ्लिपकार्ट की दशहरा सेल, आधी कीमत पर मिल रहे आईफोन और सैमसंग के फोन, टीवी-फ्रिज जैसे इलेक्‍ट्रानिक्‍स आइटम पर 80 % तक की छूट

 

 

Flipkart's Big Dussehra Sale from Oct 5, mega discount on iPhone 13 expected | betulupdate

Flipkart Big Dussehra Sale 2022: अगर आप दिवाली के लिए शॉपिंग करने का प्लान कर रहे हैं तो आप आज दशहरे पर शुरू हुई फ्लिपकार्ट की सेल में भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं। Flipkart ने बिग दशहरा सेल (Flipkart Big Dussehra Sale 2022) शुरू कर दिया है। यह सेल एक हफ्ता चलने वाली है। इस दौरान आईफोन और सैमसंग के कई स्‍मार्टफोन आधी कीमत पर मिल रहे हैं, वहीं कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बेहद कम दामों में खरीद सकते हैं। कुछ टीवी और फ्रिज पर तो सेल कै दौरान आप 80 फीसदी छूट का फायदा उठा सकते हैं।

Flipkart Big Dussehra Sale 2022: Apple iPhone 13 available under Rs 50,000 again| betulupdate

iPhone 13 के मिल रहा सस्‍ते में

फ्लिपकार्ट सेल पेज से पता चला है कि ग्राहक यहां से बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन पर भारी छूट पा सकते हैं। इस सेल में आईफोन 13 को अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। यानी कि यह प्रीमियम डिवाइस एक बार फिर 50,000 रुपये से कम कीमत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा और खास बैंक ऑफर्स का फायदा भी इस पर मिलेगा।

आईफोन 13 में इससे पहले लॉन्च आईफोन 12 जैसा ही 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। शानदार कैमरा परफॉर्मेंस देने वाले इस फोन में 12MP का वाइड और अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस मिलता है। आईफोन 12 के मुकाबले इस फोन में बड़ी बैटरी भी दी गई है। वहीं, इस साल लॉन्च आईफोन 14 में आईफोन 13 के मुकाबले बड़े अपग्रेड्स नहीं दिए गए हैं। ऐसे में डिस्काउंट पर आईफोन 13 खरीदना बेहतरीन डील साबित हो सकता है।

Flipkart's Big Dussehra Sale from Oct 5, mega discount on iPhone 13 expected | betulupdate

इन फोन्स पर भी मिल रहा भारी डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 13 के अलावा आईफोन 12, सैमसंग गैलेक्सी S22 और पिक्सल 6a जैसे दूसरे स्मार्टफोन्स पर भी डिस्काउंट और डील्स मिलेंगी। फ्लिपकार्ट अपने प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी की तत्काल छूट भी दे रहा है। बैंक ऑफर्स के लिए इस बार फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ पार्टनरशीप की है। कैशबैक ऑफर के लिए पेटीएम के साथ भी साझेदारी की गई है। आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग अनलिमिटेड कैशबैक का फायदा उठाने के लिए कर सकते हैं। साथ ही HDFC के कार्ड पर भी ऑफर मिल रहा है। 

Big Dussehra Sale 2022: Flipkart दे रहा Electronic प्रोडक्ट पर 80% तक की भारी छूट, जानें डिटेल्स | betulupdate

80 प्रतिशत तक मिल रहा डिस्काउंट

Flipkart Big Dussehra Sale 2022 फ्लिपकार्ट मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर ऑफर, डील और एक्सचेंज छूट लेकर आया है। ई-कॉमर्स कंपनी बताया कि फ्लिपकार्ट Realme, Poco, Vivo और Samsung के साथ-साथ iPhone मॉडल के स्मार्टफोन पर छूट दे रहा है।

सेल में मोबाइल बैक कवर को 99 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। साथ ही फोन केस और स्क्रीन गार्ड को भी 100 रुपये से कम में घर लाया जा सकता है। दशहरा सेल में ग्राहक होम कंप्यूटर एक्सेसरीज जैसे कीबोर्ड, माउस पैड, टच पैड भी बेहतरीन डील पर ला सकते हैं। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट दशहरा सेल पर पावर बैंक को 75% की छूट और स्टाइलिंग और हेल्थकेयर डिवाइस को 80% छूट पर खरीदा जा सकता है।सेल में Embrain Power Bank समेत कई गैजेट्स को 499 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है। सेल में टैबलेट जैसे आइटम्स पर 50% की छूट और हेडफोन और स्पीकर्स पर 80% की छूट शामिल है।

Source:NBT

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button