बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

वर्मा ट्रेवल्स की वोल्वो बस में लगी आग, देखते ही देखते हुई खाक, भोपाल से जा रही थी हैदराबाद

  • कृष्णकांत आर्य, पाढर
    बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नीमपानी के पास आज रात 9.30 बजे वर्मा ट्रेवल्स की वॉल्वो बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार बस भोपाल से हैदराबाद जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।

    बताया जाता है कि पहले टायर में आग लगी और फिर पूरी बस को चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठने पर ड्राइवर ने देखा और नीमपानी क्षेत्र में फांसीबढ़ के पास बस रोकी गई। समय रहते यात्रा कर रहे सभी यात्री सुरक्षित तरीके से बाहर निकल लिए गए हैं।

    इस सम्बंध में sdop शाहपुर एमएल मीणा ने बताया कि बैतूल इसे वापस आते समय बस में आग लगी दिखी थी। तत्काल ही फायर ब्रिगेड और स्टाफ को मौके पर भिजवाया गया है। वहीं शाहपुर टीआई शिवनारायण मुकाती ने बताया कि सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया है। हादसे में कोई केजुवलटी नहीं हुई।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button