बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Fire : युवक पर किए 3 फायर, एक गोली सीने में लगी, घायल को कराया जिला अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के सेलगांव में एक युवक पर फायर किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि इनमें से एक गोली युवक के सीने में लगी है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेलगांव निवासी अशोक कवड़े (25) गन्ना की कटाई के लिए खेत जा रहा था। इस दौरान गांव में एक बोलेरो जीप पहुंची और इसमें सवार तीन चार लोग नीचे उतरे। उतरते ही उन्होंने फायर करना शुरू कर दिया। अशोक ने बताया कि तीन फायर किए गए जिसमें एक गोली उसके सीने में लगी है।
अशोक को स्थानीय ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर आए उन्होंने पुलिस को कारतूस का खाली कैप सौंपा है। घटना की जानकारी मिलते ही बैतूल बाजार टीआई एबी मर्सकोले जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल से बातचीत कर घटना की जानकर ली। श्री मर्सकोले ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है । आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।



