बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमनोरंजन अपडेट

film shooting : बैतूल में शुरू हुई फिल्म लव लपेटा की शूटिंग, इसमें है प्रेम और राजनीति के लपेटे के किस्से

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले के रंगकर्मी अमित कसेरा एवं सुर्यदीप त्रिवेदी के निर्देशन में बन रही फ़ीचर फिल्म लव लपेटा की शूटिंग नगर के विभिन्न स्थलों पर बुधवार को शुरू हुई। इस फिल्म में जिले के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

    इस फिल्म की कहानी पॉलिटिकल ड्रामा है। जिसमें प्रेम का तड़का है। बैतुल वुड प्रोडक्संस के बैनर तले बन रही इस फीचर फिल्म को आल इंडिया रिलीज के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। निर्माण संस्था का उद्धेश्य जिले की प्रतिभाओं को मंच देना है।

    फिल्म में चुनाव के दौरान प्रेम और पॉलिटिकल के लपेटे में कॉमेडी के किस्से रचे गए हैं। फिल्म की कास्टिंग में लोकल के सितारे नजर आएंगे। इनमें से अधिकांश कलाकार रंगमंच से जुड़े हुए हैं। आधुनिक दौर में जब हर प्लेटफॉर्म पर दर्शक मौजूद हैं तब रंगकर्मीय यह प्रयास नई प्रतिभाओं की प्रगति का सोपान साबित होगा।

    बैतूल की लघु फिल्म को नेशनल अवार्ड, बच्चों की खरीद-फरोख्त पर है आधारित

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button