बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

fierce fire : मकान से उठ रही थी ऐसी लपटें कि देखने वाले भी दहल उठे, खैरियत थी कि भीतर नहीं था कोई

• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल शहर में बुधवार शाम को एक मकान में भीषण आग लग गई। बेहद ऊंचे इस मकान से भी आग की इतनी ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थी। मंजर कुछ ऐसा था कि देखने वाले भी दहल उठे। वे सब यही दुआ करते नजर आए कि घर के भीतर कोई न हो। घर के भीतर तो खैर कोई नहीं था, लेकिन आग लगने की इस घटना में घर में कुछ बचा भी नहीं। सारा सामान जलकर खाक हो गया।

बैतूल शहर के गौठाना क्षेत्र में स्थित बालक बाबा की गली के पीछे गीता बाई इस मकान में किराए से काफी समय से रह रही है। वह बाजार में सब्जी बेचने का काम करती है। घर में भगवान के पास दीया लगाने के बाद घर में वह ताला लगाकर किसी काम से गई थी। तभी यह घटना हो गई।

आग लगी देख वार्ड वासियों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा काफी सामान जलकर खाक हो चुका था।

आग बुझने पर आस पास के लोगों ने भी राहत की सांस ली। आग यदि काबू में नहीं आती तो वह आसपास के घरों को भी चपेट में ले सकती थी। गर्मी शुरू होने के बाद से जिले भर में रोजाना आग लगने की कई घटनाएं हो रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button