Fake Trading App Scam: फर्जी ऐप से ऑनलाइन निवेश के नाम पर लगाई तगड़ी चपत, ठग डाले 46 लाख से ज्यादा रुपये
Fake Trading App Scam: A fake app duped people of over Rs 46 lakh in the name of online investment.

Fake Trading App Scam: ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बैतूल में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 46 लाख से अधिक की रकम ठग ली गई। जालसाजों ने फर्जी ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पूरा खेल रचा।
फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए बनाया शिकार
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने थाना बैतूल में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मार्च 2026 के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने फेसबुक के माध्यम से उससे संपर्क किया। उन्होंने खुद को “NEW BERRY CAPITAL PRIVATE LIMITED GROUP” और “INDIA INFOLINE LIMITED-CS” से जुड़ा बताया। इसके बाद उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर बाजार में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया।
फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर कराया निवेश
आरोपियों ने शिकायतकर्ता को “NEW BERRY-882 EXCELLENCE CRICLE” और “IFL PROFESSIONAL” नाम के मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करवाए। इसके बाद 4 फरवरी 2026 से 9 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 46,07,649 रुपये निवेश कराए गए। शुरुआत में आरोपी लगातार भरोसा दिलाते रहे।
- यह भी पढ़ें : MP Electricity Relief Scheme: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 15 मई तक मिलेगा समाधान योजना का लाभ, अभी तक 450 करोड़ माफ
फर्जी मुनाफा दिखाकर बढ़ाया विश्वास
जालसाजों ने ट्रेडिंग अकाउंट में 37,39,149 रुपये का लाभ दिखाया, जिससे शिकायतकर्ता को लगा कि उसका पैसा तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन जब उसने रकम निकालने की कोशिश की, तो उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद निकासी के नाम पर 1,40,000 रुपये और मांग लिए गए, तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत मिलने के बाद थाना गंज बैतूल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 319(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।
- यह भी पढ़ें : MP Liquor Corporation: मध्यप्रदेश में शराब दुकानों के लिए बनेगा नया निगम मंडल, 489 दुकानों से होगी शुरुआत
पुलिस की अपील, रहें सतर्क
पुलिस अधीक्षक बैतूल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्हाट्सएप ग्रुप या सोशल मीडिया के जरिए निवेश करने से बचें। निवेश हमेशा SEBI से मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म और पंजीकृत ब्रोकर के माध्यम से ही करें। किसी भी ऐप या कंपनी की जांच किए बिना पैसा न लगाएं। अगर किसी तरह की साइबर ठगी का शक हो, तो तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



