expelled from party : मुलताई नपाध्यक्ष सहित 4 भाजपा नेता छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित; हेमंत को फिर बड़ी जिम्मेदारी
▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के विरूद्ध काम (work against party candidates) करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर भाजपा ने फिर गाज गिराई (BJP again slapped) है। इस मामले में पार्टी ने मुलताई की वर्तमान नपाध्यक्ष, पूर्व नपाध्यक्ष सहित 4 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित (expelled from party) कर दिया है। इधर पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को राज्य स्तर पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद मुलताई के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्व काम करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतूसिंह परमार, भाजपा कार्यकर्ता भीमसिंह चंदेल एवं प्रह्लाद सिंह परमार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मुक्त कर 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
कुशाभाउ ठाकरे न्यास : मुख्यमंत्री अध्यक्ष और हेमंत सचिव बने

भोपाल में रविवार को कुशाभाउ ठाकरे न्यास का पुनर्गठन (Kushabhau Thackeray Trust Reconstituted) किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) को न्यास का अध्यक्ष और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को सचिव चुना गया। मंत्री जगदीश देवड़ा न्यास के उपाध्यक्ष तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।
न्यास के सदस्य के रूप में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री मायासिंह, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार पाण्डे, समाजसेवी हितानंद, भाजपा के सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूखेडा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार चुने गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शिवप्रकाश एवं आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ मुरलीधर राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।



