बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

escape from police custody : पुलिस की गिरफ्त से हथकड़ी समेत फरार हुआ हत्या के मामले का संदेही, जगह-जगह की जा रही तलाश

credit : janta se rishta

▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला
युवक की हत्या (murder) के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए 2 में से एक संदेही गुरुवार शाम को पुलिस की पकड़ से फरार (escape from police custody) हो गया। घटना बोड़खी क्षेत्र की है। युवक के भागने से पुलिस महकमे में हड़कंप (stir in police department) मचा है। पुलिस द्वारा सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार विगत 8 अगस्त को सारणी थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिली थी। यह लाश सारणी-आमला रोड (Sarani-Amla Road) पर बेलुंड-बाकुड़ के पास जंगल में खाई में मिली थी। युवक की शिनाख्त हसलपुर निवासी के रूप में की गई थी। वहीं पोस्टमार्टम में उसकी हत्या किया जाना पाया गया था।

इस पर सारणी पुलिस (sarni police) अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लिया था। यह दोनों भी हसलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही थी।

पुलिस द्वारा आज इन दोनों को हसलपुर ले जाया जा रहा था। इसी बीच बोड़खी में नाके के पास एक आरोपी गुरूवार शाम को पुलिस के साथ झूमाझटकी करके हथकड़ी समेत फरार होने में कामयाब हो गया। बताया जाता है कि युवक नीमझिरी रोड से फरार हुआ है। युवक के भागते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस द्वारा उसकी तलाश में जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं। सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक वह नहीं मिला है। इस संबंध में सारणी टीआई रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि भागे युवक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button