EPFO Interest Rate 2023-24 : ईपीएफओ ने दी खाताधारकों को खुशखबरी, पीएफ राशि पर इतना मिलेगा ब्याज

EPFO Interest Rate 2023-24 : ईपीएफओ ने दी खाताधारकों को खुशखबरी, पीएफ राशि पर इतना मिलेगा ब्याज
EPFO Interest Rate 2023-24 : ईपीएफओ ने दी खाताधारकों को खुशखबरी, पीएफ राशि पर इतना मिलेगा ब्याज

EPFO Interest Rate 2023-24 : नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EOFO) के 6 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शनिवार को हुई संगठन के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 235वीं बैठक में पीएफ की ब्याज दर में बड़ी बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है। ईपीएफओ द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए खाताधारकों को 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। यह बीते 3 सालों में सबसे अधिक है।

इससे पहले पीएफ खाताधारकों (pf account holders) के लिए वर्ष 2022-23 में ब्याज दर 8.10 से बढ़ाकर 8.15 की गई थी। बताया जाता है कि ब्याज दरों की यह बढ़ोतरी पिछले 3 सालों में की गई सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। वर्ष 2021-22 के लिए तो ब्याज दर घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दी गई थी। यह चार दशकों की सबसे कम ब्याज दर थी।

ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान केंद्रीय श्रम और रोजगार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री और बोर्ड के उपाध्यक्ष रामेश्वर तेली एवं सह-उपाध्यक्ष और श्रम एवं रोजगार (सचिव) सुश्री आरती आहूजा और सदस्य सचिव एवं केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्रीमती नीलम शमी राव भी मौजूद रहीं।

स्वीकृति के बाद नोटिफिकेशन (EPFO Interest Rate 2023-24)

केंद्रीय बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सदस्यों के खातों में ईपीएफ संचय पर 8.25 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर जमा करने की सिफारिश की। वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद इस ब्याज दर को आधिकारिक तौर पर सरकारी राजपत्र में अधिसूचित किया जाएगा। इसके बाद, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने ग्राहकों के खातों में स्वीकृत ब्याज दर जमा करेगा।

इतनी राशि की जाएगी वितरित (EPFO Interest Rate 2023-24)

बोर्ड ने रुपये की ऐतिहासिक आय राशि के वितरण की सिफारिश की है। बोर्ड ने ईपीएफ सदस्यों के खातों में लगभग 13 लाख करोड़ रुपये की कुल मूल राशि पर 1,07,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक आय राशि वितरित करने की सिफारिश की है, जो वित्तीय वर्ष 2022-23 में क्रमश: 91,151.66 करोड़ रुपये और 11.02 लाख करोड़ रुपये थी। वितरण के लिए अनुशंसित कुल आय राशि रिकॉर्ड के मामले में सबसे अधिक है।

बीते सालों की तुलना में अधिक बढ़ोतरी (EPFO Interest Rate 2023-24)

पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इसमें उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आय 17.39 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है, जबकि मूल राशि 17.97 प्रतिशत बढ़ी है। यह सदस्यों के लिए बेहतर वित्तीय प्रदर्शन और संभावित रूप से मजबूत रिटर्न का संकेत देता है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News