electricity employees strike mp: बिजली कर्मचारियों ऐलान- मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, धरना प्रदर्शन करके जताया विरोध
Electricity employees strike in MP: Electricity employees declare indefinite strike if their demands are not met, protest by staging a sit-in.

electricity employees strike mp: मध्यप्रदेश के बैतूल में बिजली कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। तीसरे चरण में एक दिवसीय धरना देकर कर्मचारियों ने साफ संकेत दे दिया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह अपनाई जाएगी।
धरना देकर जताया विरोध
मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ, जो भारतीय मजदूर संघ एवं अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ से संबद्ध है, ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत 2 अप्रैल को बैतूल वृत्त कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। बैतूल वृत्त अध्यक्ष चंद्रभान पंडाग्रे और सचिव विजय यादव ने बताया कि संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन जारी है।
वरिष्ठ नेताओं ने रखा पक्ष
धरना कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले, जिला मंत्री पंजाबराव गायकवाड, पर्वत राव ठाकरे, संतोष गुप्ता, संतोष शिंदे, कुलदीप ठाकरे, निशांत मेश्राम और अंकित सक्सेना ने कर्मचारियों को संबोधित किया। मधुकर साबले ने कहा कि कई कर्मचारी वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, ऐसे में सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका भविष्य सुरक्षित करना चाहिए।
इन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन
महासंघ ने 11 अहम मांगें रखी हैं। इनमें संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, नियमित कर्मचारियों के वेतन में विसंगतियों का समाधान, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तर्ज पर कंपनी गठन, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए गृह जिला स्थानांतरण नीति लागू करना शामिल है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का जिला कोषालय से नियमित भुगतान, ग्रामीण सोसाइटी के कर्मचारियों का विद्युत कंपनी में समायोजन और समान सुविधाएं देने की मांग भी उठाई गई है।
साथ ही ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने, वर्ष 2000 से 2012 के बीच सामान्य मृत्यु प्रकरणों में अनुकंपा नियुक्ति देने, अप्रैल 1989 वेज बोर्ड से जुड़ी वेतन विसंगतियों पर उच्च न्यायालय इंदौर खंडपीठ की डबल बेंच के आदेश (याचिका क्रमांक WA1714/2019) का पालन करने की मांग रखी गई है। उच्च शिक्षा डिप्लोमा धारकों को कनिष्ठ अभियंता पद पर नियुक्ति और 6 मार्च 2026 के ज्ञापन तथा 16 मार्च 2026 के बिंदु 1 से 13 तक की समस्याओं के समाधान की मांग भी शामिल है।
- यह भी पढ़ें : e-attendance salary stop warning: ई-अटेंडेंस नहीं लगाई तो रुकेगा वेतन! कमिश्नर की सख्त चेतावनी, अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज
आंदोलन के अगले चरण तय
महासंघ के अनुसार आंदोलन पहले चरण में 6 मार्च को ज्ञापन सौंपने से शुरू हुआ, इसके बाद 16 मार्च को जिला स्तर पर सूचना दी गई। तीसरे चरण में 2 अप्रैल को धरना आयोजित किया गया। अब चौथे चरण में 16 अप्रैल को भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पांचवें चरण में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : MP Transfer News: मध्य प्रदेश में तबादलों के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जून में ही खुल सकता है बैन, यह है वजह
धरने में ये कर्मचारी रहे मौजूद
धरना कार्यक्रम में संपत राव दरवाई, वरुण भोयर, बाबूलाल पवार, जावेद खान, आशीष पाटणकर, श्याम किशोर सोनी, राजेश विनायक, उमेश त्रिपाठी, संतोष वरदे, राकेश बैसवार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन निशांत मेश्राम ने किया।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



