Electric Vs Petrol Scooter : पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसी कारण से इस समय देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। देखने में आ रहा है कि लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए भी रुझान दिखा रहे है। कंपनी है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल बेच रही है, लेकिन लोग कंफ्यूज है कि उन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहिए या पेट्रोल। हम आपका यह कंफ्यूजन दूर करने के लिए यह आर्टिकल लेकर आए हैं। यदि आप इन चार बातों का ध्यान रखते हैं तो आप समझ पाएंगे कि आपके लिए क्या बेहतर ऑप्शन रहेगा।
हर दिन कितने किलोमीटर चलते हैं आप (Electric Vs Petrol Scooter)
इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेने से पहले ये हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि आपकी हर दिन की ड्राइव कितने किमी. की है। यदि आप 70 किमी. से ज्यादा हर दिन स्कूटर ड्राइव करते हैं तो आपके लिए एक बेहतर विकल्प पेट्रोल स्कूटर होगा।
चार्जिंग प्वाइंट्स भी देख लें (Electric Vs Petrol Scooter)
यदि आप इलेक्ट्रिक व्हीकल ले रहे हैं तो आपको सबसे पहले यह देखना होगा कि आपके पास क्षेत्र में कितने चार्जिंग स्टेशन हैं। यह सबसे इंपोर्टेंट होता है। यदि आपके इलाके में चार्जिंग पॉइंट्स नहीं हैं तो इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना आपके लिए नुकसान का सौदा भी हो सकता है।
कैसा है आपके एरिया का मौसम (Electric Vs Petrol Scooter)
सारे इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी से संचालित होते हैं तो ऐसे में आपके एरिया का मौसम कैसा है यह भी देखना जरूरी है क्योंकि मौसम का सीधा असर बैटरी पर पड़ता है। यदि आप बेहद ठंडे या बेहद गर्म, इन दोनों में से किसी भी मौसम वाले इलाके में रहते हैं तो इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको परेशान कर सकता है।
कितनी सवारी
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले ये भी देखें कि एक बार में आपके स्कूटर पर कितने लोग ट्रैवेल करेंगे। वैसे तो ई स्कूटर्स टू सीटर होते हैं लेकिन दो लोगों के बैठने पर इनकी रेंज काफी कम हो जाती है।