बैतूल अपडेट

Eklavya School Shahpur: एकलव्य स्कूल शाहपुर मामले में पहला विकेट गिरा, प्राचार्य को किया भोपाल अटैच

Eklavya School Shahpur: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) शाहपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा बुलंद की गई आवाज का पहला नतीजा सामने आ गया है। इस मामले में स्कूली के प्राचार्य पंकज शरण को तत्काल प्रभाव से राज्य ईएमआरएस सोसायटी, भोपाल में पदस्थ किया गया है। यहां केके कटारे को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।

राष्ट्रीय आदिवासी छात्र विकास समिति के डिप्टी कमिश्नर कुमुद कुशवाह द्वारा यह कार्यवाही की गई है। उनके द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्राचार्य पंकज शरण विद्यालय का प्रभार वाणिज्य प्रवक्ता (पीजीटी) केके कटारे को सौंपकर आज ही भोपाल स्थित राज्य ईएमआरएस सोसायटी में रिपोर्ट करेंगे। केके कटारे प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्य करेंगे और उन्हें प्राचार्य के सभी प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार प्राप्त होंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

यह था एकलव्य स्कूल का पूरा मामला

गौरतलब है कि बुधवार को एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर के 200 छात्र-छात्राएं विद्यालय प्रबंधन की अनियमितताओं और दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर पैदल ही कलेक्टर बैतूल से मिलने निकल पड़े थे। जैसे ही इस घटना की जानकारी कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को मिली, उन्होंने तत्काल संवेदनशीलता का परिचय देते हुए खुद शाहपुर पहुंचने का निर्णय लिया।

Eklavya School Shahpur: एकलव्य स्कूल शाहपुर मामले में पहला विकेट गिरा, प्राचार्य को किया भोपाल अटैच

बच्चों से किया था आत्मीय संवाद

पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्वयं की गाड़ी समेत सभी अधिकारियों की गाड़ियों में बच्चों को बैठाकर सुरक्षित विद्यालय पहुंचाया।

छात्रों और शिक्षकों से की बातचीत

कलेक्टर ने पृथक हॉल में छात्रों और शिक्षकों से अलग-अलग बातचीत की। छात्रों ने खुलकर बताया कि विद्यालय की प्राचार्य, नर्स एवं काउंसलर द्वारा उन्हें लगातार मानसिक दबाव और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं ने बताया कि भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी मानक के अनुरूप नहीं हैं।

Eklavya School Shahpur: एकलव्य स्कूल शाहपुर मामले में पहला विकेट गिरा, प्राचार्य को किया भोपाल अटैच

शिक्षकों ने भी दी गड़बड़ियों की जानकारी

शिक्षकों ने भी खुलासा किया कि प्राचार्य उन पर विद्यालय सामग्री की खरीद में जबरन हस्ताक्षर करवाने और अनुचित दबाव डालने जैसी हरकतें कर रहे हैं। जिसमें समस्या व्यवस्थागत न होकर प्राचार्य एकलव्य आवासीय विद्यालय, नर्स एवं आवासीय विद्यालय के काउंसलर द्वारा परेशान किया जाना पाया गया।

कलेक्टर ने की कमिश्रर से चर्चा

कलेक्टर सूर्यवंशी ने तुरंत नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स के कमिश्नर से चर्चा की और तीनों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग को निर्देश दिए कि तत्काल तीनों के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा जाएं।

कलेक्टर ने दिया बच्चों को आश्वासन

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे बच्चों की हर समस्या और सुविधा के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। इस दौरान उन्होंने अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी छात्रों के साथ साझा किया।


FAQ (Eklavya School Shahpur)

Q1. एकलव्य स्कूल शाहपुर विवाद क्या है?
Ans. छात्रों ने प्राचार्य और स्कूल प्रबंधन पर अनियमितताओं और अनुशासन संबंधी शिकायतें की थीं, जिसके बाद मामला चर्चा में आया।

Q2. एकलव्य स्कूल शाहपुर (Eklavya School Shahpur) के प्राचार्य को क्यों हटाया गया?
Ans. छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर प्राचार्य को पद से हटाने का निर्णय लिया गया।

Q3. अब एकलव्य स्कूल शाहपुर का प्रभार किसके पास है?
Ans. प्राचार्य हटाए जाने के बाद अस्थायी रूप से नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

Q4. क्या छात्रों की पढ़ाई पर इसका असर पड़ेगा?
Ans. प्रशासन का कहना है कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और कक्षाएं सामान्य रूप से चलेंगी।

Q5. एकलव्य स्कूल शाहपुर किस जिले में स्थित है?
Ans. यह स्कूल मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र में स्थित है।


देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button