Dulhan Dance Video: ससुराल वालों के सामने दुल्हन ने किया गजब का डांस, देखकर दूल्हा भी नहीं कर पाया कंट्रोल, वायरल हो रहा वीडियो
Dulhan Dance Video: The bride did an amazing dance in front of her in-laws, even the groom could not control the video going viral

Dulhan Dance Video: शादी पार्टी में डांस और मस्ती मजाक होना आम बात है। इन दिनों सोशल मीडिया साइट पर देखने में आ रहा है कि शादी और फंक्शन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो दिखाई पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक नई नवेली दुल्हन ससुराल वालों के सामने अपने जोशीले डांस से सबको हैरत में डाल देती है। हाथ में पर्स लेकर चेहरे पर लंबा सा घूंघट लिए दुल्हन इतना दमदार डांस करती है कि उसके ससुराल वाले भी हैरान हो जाते हैं, साथ ही दूल्हा भी दुल्हन को देखकर डांस के लिए फ्लोर पर आ जाता है। यह डांस वीडियो देखकर शायद आप भी कंफ्यूज हो जाए कि इसकी तारीफ करें या फिर हंसे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Dulhan Dance Video
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक घर में शादी का फंक्शन चल रहा है। यहां ढेर सारी महिलाएं बैठी हुई है। दूल्हे को कुर्सी पर बैठाया गया है। तभी वहां दुल्हन आती है और धमाकेदार डांस शुरू कर देती है। दुल्हन का डांस देख ससुराल वालों के होश उड़ जाते हैं। दुल्हन के दमदार डांस से सब का मनोरंजन हो ही रहा होता है कि अचानक दूल्हे को न जाने क्या हो जाता है, वह भी अपनी कुर्सी छोड़कर डांस के मैदान में कूद जाता है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन मिलकर सबके सामने ही ऐसा डांस करते हैं कि देखने वालों की आंखें भी फटी की फटी रह जाती हैं। मेहमानों को तो यकीन ही नहीं होता है कि यह नया जोड़ा है। दोनों का जोश देखने के काबिल होता है।
बता दें कि कई जगहों पर ऐसी रस्में होती हैं, जहां पर दुल्हन को शादी करके ससुराल आने पर पहले दिन डांस करना होता है। यह वीडियो उसी का नजारा लग रहा है। दूल्हा दुल्हन के जोशीले डांस का दमदार वीडियो सौरभ यादव करहल नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।
- Also Read: बुधवार Special भजन | आज सुनें श्री गणेश जी और कृष्ण जी के मधुर भजन
यहां देखें वीडियो..



