खेती किसानी

Dugdh Samriddhi Sampark Abhiyan: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: नस्ल सुधार, मिनरल मिक्सचर और टीकाकरण पर विशेष फोकस

Dugdh Samriddhi Sampark Abhiyan: Milk Enrichment Contact Campaign: Special Focus on Breed Improvement, Mineral Mixture and Immunization

Dugdh Samriddhi Sampark Abhiyan: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: नस्ल सुधार, मिनरल मिक्सचर और टीकाकरण पर विशेष फोकस
Dugdh Samriddhi Sampark Abhiyan: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: नस्ल सुधार, मिनरल मिक्सचर और टीकाकरण पर विशेष फोकस

Dugdh Samriddhi Sampark Abhiyan: बैतूल। दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पशुपालकों से संवाद कर उन्हें वैज्ञानिक पशुपालन, पशु स्वास्थ्य, नस्ल सुधार तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान शासन की विभिन्न पशुपालन एवं दुग्ध विकास योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के तहत विकासखंड शाहपुर के ग्राम भौंरा में घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके एवं भूतपूर्व जनपद सदस्य अशोक सिरोटिया ने पशुपालकों को नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान पशुपालकों को गौरस ऐप की जानकारी दी गई तथा अभियान से संबंधित रील भी साझा की गई। क्षीरधारा ग्राम के संबंधित पशुपालक को विधायक द्वारा चरी-चारा बीज का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह एवं सहायक पशुचिकित्सा क्षेत्र अधिकारी मुकुल चौधरी उपस्थित रहे।

कृमिनाशक दवाओं का करें नियमित उपयोग

विकासखंड मुलताई के ग्राम मुलताई में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जिला पंचायत बैतूल अध्यक्ष राजा पवार ने पशुपालक प्रदीप पवार के यहां निरीक्षण एवं संवाद किया। इस अवसर पर उन्नत नस्ल के लिए कृत्रिम गर्भाधान एवं सेक्स-सॉर्टेड सीमेन के उपयोग, संतुलित आहार, सायलेज, मिनरल मिक्सचर, कृमिनाशक दवाओं के नियमित उपयोग तथा समय-समय पर टीकाकरण सहित आधुनिक वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों की जानकारी दी गई।

समस्याओं के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन

इसके साथ ही वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक पशुपालन अपनाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने तथा अधिकतम आर्थिक लाभ अर्जित करने के उपायों से अवगत कराया गया। पशुपालक द्वारा बताई गई आवश्यकताओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग भोपाल डॉ. सुनील परनाम तथा उप संचालक बैतूल डॉ. सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का निरीक्षण

इसी क्रम में पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक, विधानसभा घोड़ाडोंगरी रामजीलाल उइके ने दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. कीर्ति ठाकरे एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी मनीराम अहाके उपस्थित रहे। श्री उइके ने पशुपालकों से विभाग द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें गौरस ऐप का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

पशुपालकों ने साझा कीं अपनी समस्याएं

विकासखंड के ग्राम बोरदेही में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने पशुपालक अरविंद से संवाद किया। इस दौरान दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुओं के संतुलित पोषण तथा वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ.सोनवणे ने विशेष रूप से पशुओं को नियमित रूप से मिनरल मिक्सचर खिलाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके नियमित उपयोग से पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, दुग्ध उत्पादन एवं प्रजनन क्षमता में सुधार होता है तथा खनिज तत्वों की कमी से होने वाली समस्याओं की रोकथाम होती है। उन्होंने पशुपालकों को इसकी उचित मात्रा एवं उपयोग की विधि भी समझाई। संवाद के दौरान पशुपालकों ने अपने अनुभव एवं समस्याएं साझा कीं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button