Doogee S99 : छत से गिरा या पानी में डूबा तो भी खराब नहीं होगा ये स्मार्टफोन, कीमत 15 हजार से कम और मिलेंगे दो-दो स्पेशल कैमरे

Doogee S99 : अक्सर हम देखते है कि महंगेे से महंगा फोन यदि कहीं गिर जाए तो उसकी स्क्रीन टूट जाती है या पानी चले जाने पर वह पूरी तरह बंद भी हो जाते है, लेकिन अब कम कीमत में ऐसा स्मार्टफोन आ रहा है, जो छत से गिरने पर भी नहीं टूटेगा और पानी में डूब जाने पर भी खराब नहीं होगा। साथ ही इसमें हमें 108MP का मेन कैमेेेरा और 64MP नाइट विजन कैमरा भी मिल रहा है। इस फोन की कीमत भी 15 हजार रुपए से कम है, जो इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाती है। चलिए जानते है फौलादी फोन के बारे में…

Doogee S99 की कीमत
बता दें कि Doogee S99 को 22 दिसंबर को ग्लोबल लांच किया जा रहा है। इस फोन की असल कीमत 329 डॉलर (लगभग 27500 रुपए) है, लेकिन यह 179 डॉलर (14500 रुपए) की भारी छूट पर उपलब्ध हाेेगा। यह सेल 22 दिसंबर से शुरू होगी और 23 दिसंबर तक चलेगी। फोन की बिक्री अलीएक्सपेरेस और डोगीमॉल पर होगी।

Doogee S99 के स्पेशिफिकेशन
Doogee S99 का लुक तो कमाल का है ही इसके कैमरे भी हाई क्वालिटी के है। Doogee S99 में हमें 6.3-इंच FHD+ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन MediaTek Helio G96 चिपसेट पर चलता है। फोन में 15GB रैम (8GB+7GB एक्सपेंडेबल) और 256GB स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Doogee S99 बैटरी
Doogee S99 में 33W थंडर चार्जिंग के साथ 6000mAh की शक्तिशाली बैटरी है। गिरने और गिरने के बावजूद फोन खराब होने वाला नहीं है। फोन को IP68 और IP69K रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में कई धमाकेदार फीचर भी हैं।
Also Read : Geyser Price: ये सस्ता गीजर देता है मिनटों में खोलता हुआ पानी, घर में लगाए और बचाए बिजली



