Diwali Rangoli Design : दिवाली पर घर के आंगन में बनाएं रंगोली की शानदार डिजाइन, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान
Diwali Rangoli Design 2023, Diwali Rangoli Designs, Diwali 2023, Diwali Rangoli Design

Diwali Rangoli Design : हिंदू धर्म में पांच दिन का दीपोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसमें पहले दिन धनतेरस, फिर नरक चतुर्दशी और दिवाली मनाते हैं। इस दिन लोग अपने घरों को लाइट, फूल, दीप और रंगोली जैसी चीजों से सजाते हैं। इस साल दीपावली रविवार 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। अगर आप भी अपने घर या ऑफिस को रंगोली से सजाना चाहते हैं, तो आपको रंगोली की एक से बढ़कर एक डिजाइन बताएंगे। जिससे आपकी दिवाली रंगोली की इस स्पेशल डिजाइन से कुछ खास हो जाएंगी।
हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, रंगोली को कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले बनाने से वहां पर सकारात्मक ऊर्जा पैदा होने के साथ ही अगर उस स्थान पर कोई भी नकारात्मक ऊर्जा हो तो उसका भी नाश हो जाता हैं। इसको लेकर दिल्ली के प्रसिद्ध कालका जी मंदिर के पंडित आशीष ने बताया कि देवी-देवताओं के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। उन्होंने बताया कि खासकर मां लक्ष्मी के घर में आगमन के लिए रंगोली मुख्य द्वार में बनाना शुभ माना जाता है। ऐसा ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
जानिए रंगोली की महत्व के बारे में (Diwali Rangoli Design)

दीपावली पर रंगोली प्राचीनकाल से बनती आ रही है। रंगोली शब्द प्राचीन दृष्टिकोण से संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ रंगों के जरिए भावों को दर्शाना होता है। वहीं भारत में रंगोली को कई जगह अल्पना नाम से भी जाना जाता है। वहीं अब रंगोली बनाने की बात करें, तो रंगोली को फूलों से, रंग से, गुलाल से, एवं आटा से इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है। और इसकी डिजाइन दिवाली पूजन में रंगोली लक्ष्मी जी के पद चिन्ह, स्वास्तिक, कमल का फूल, और मोर जैसे कई डिजाइन अपने घर के द्वार पर बनाते हैं।

घर का आंगन बड़ा हो तो यह रंगोली डिजाइन सुंदर (Diwali Rangoli Design) लगती है। कई अलग अलग रंगों से सुंदर मोर वाली आकृति को रंगोली में जगह देकर डिजाइन को अधिक खूबसूरत बनाया जा सकता है।


- Also Read: Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2023: धनतेरस पर इन राशियों पर होगी धन वर्षा, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा




