Devar Bhabhi Love Story: सुहागरात होते ही बदला दुल्हन का मन, देवर पर आ गया दिल, उसी से रचा ली शादी

Devar Bhabhi Love Story: देवर और भाभी का रिश्ता वैसे तो बेहद पवित्र होता है। वे मां-बेटे, दोस्त या भाई-बहन के रूप में एक-दूसरे के लिए सबसे बड़े मददगार साबित होते हैं, लेकिन यदा-कदा इस रिश्ते की मर्यादाएं लांघने के मामले भी सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से सामने आया है।

यहां एक युवती की शादी तो पहले से तय रिश्ते के अनुसार हुई, लेकिन महज एक सप्ताह में भी दुल्हन का मन बदल गया। उसे अपना पति पसंद नहीं आया बल्कि देवर ज्यादा पसंद आने लगा। यहां तक कि वह उसी से शादी की जिद पर भी अड़ गई। आखिरकार थक हार कर परिवार के लोगों को भी उसकी यह जिद पूरी करना पड़ा।

धूमधाम से लिए थे सात फेरे (Devar Bhabhi Love Story)

IBC24 की खबर के अनुसार यह मामला अंबेडकर नगर के हंसवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पांच मई को यहां रहने वाले एक युवक की शादी गांव से महज तीन किलोमीटर दूर रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। धूमधाम से दोनों ने सात फेरे लिए और शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई।

देवर से लड़ गईं आंखें (Devar Bhabhi Love Story)

इसी दौरान उसकी नजरें देवर से लड़ गईं। शादी के सात दिन में ही देवर भाभी का प्यार परवान चढ़ गया। शादी को एक हफ्ते ही हुए थे कि विवाहिता अपने मायके लौटी तो वहां पहुंचते ही पति को लेकर उसका मूड बदल गया। विवाहिता ने अब पति के बजाय देवर के साथ जिंदगी बिताने का फैसला ले लिया था।

जानते ही परिवार में खलबली (Devar Bhabhi Love Story)

उसने अपनी इच्छा परिवार के लोगों से भी बता दी। यह जानते ही परिवार में खलबली मच गई। पहले तो सभी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जब किसी भी हालत में समझने को तैयार नहीं हुई तो फिर पंचायत बुलाई गई।

पंचायत से पुलिस में पहुंचा मामला (Devar Bhabhi Love Story)

पंचायत में देवर को भी बुलाया गया। देवर ने भी अपनी भाभी के साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। विवाद बढ़ने लगा तो मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा। वहां पर भी दुल्हन ने सरेआम अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने भी खड़े किए हाथ (Devar Bhabhi Love Story)

देवर और भाभी ने एक साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। मामला पारिवारिक होने के चलते पुलिस ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद भाभी-देवर सामाजिक बंधनों को तोड़कर एक-दूसरे के हो गए। परिवार ने फिर उनकी शादी के लिए इजाजत दे दी। युवती सात दिन पहले तो बड़े बेटे की बहू बनकर ससुराल आई थी। वहीं अब छोटे बेटे की बीवी बनकर ससुराल में रह रही है। (Devar Bhabhi Love Story)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment