वायरल अपडेट

Desi Jugaad: बच्चे ने खुराफाती दिमाग से साइकिल में फिट कर दिया कार का स्टीयरिंग, वीडियो देख हर कोई हैरान…

Desi Jugaad: हमारे देश के लोगों के अंदर इतनी जबरदस्त क्रिएटिविटी भरी पड़ी है कि वो जुगाड़ की मदद से कई ऐसी चीजें बना डालते हैं जिसे देखकर आंखों पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी तो जुगाड़ की मदद से लोग जोखिम लेकर इतनी खतरनाक चीजें बना देते है, जिसे देख अच्‍छे-अच्‍छे वैज्ञानिक भी शॉक्ड हो जाते है।

ऐसा ही एक जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस जुगाड़ को देखकर जमकर तारीफ कर रहे है। वीडियो में आप देखेंगे कि स्कूल ड्रेस पहने बच्चा काफी तेजी से साइकिल चलाता दिख रहा है। लेकिन जैसे ही साइकिल के हैंडल पर नजर जाएगी, उसी पल आप भी शॉक्ड रह जाएंगे कि ये कैसे हुआ। देखें वीडियो…

यहां देखें वीडियो (Desi Jugaad)…

इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @arvindkashyap7364 पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक बच्चा साइकिल चला रहा है। बच्चे की साइकिल में हैंडल की जगह आपको कार का स्टीयरिंग लगा हुआ नजर आएगा। इसे देखकर आप भी सोचने लगेंगे कि यह कैसे हो सकता है? लेकिन फिर आप देखेंगे कि बच्चा कितने मजे से अपनी स्टीयरिंग वाली साइकिल को चला रहा है और मुस्कुरा रहा है। उसे देखकर ऐसा लगता है मानो स्टीयरिंग लगाकर उसे साइकिल चलाने में और भी अधिक मजा आ रहा है।

24 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके

स्कूल ड्रेस पहने बच्चा काफी तेजी से साइकिल चलाता दिख रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 24 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी दिए है। एक यूजर ने लिखा है- भैया इसमें ब्रेक कैसे लगाते हो? दूसरे यूजर ने लिखा है- बच गए छोटू अभी लग जाती तुम्हारी फोटू। तीसरे यूजर ने लिखा है- ब्रेक लगती भी है या सीधे हाई जंप। चौथे यूजर ने लिखा है- वाह बहुत शानदार।

वायरल अपडेट और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button