वायरल अपडेट

Desi Cooler Video: गर्मी से बचने लगाया दिमाग, सीमेंट से बना देसी कूलर, जुगाड़ के कायल हो रहे लोग!

Desi Cooler Video: To save yourself from the heat, desi cooler made of cement, people are convinced of the jugaad!

Desi Cooler Video: देश के अधिकतर भागों में इस समय झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। हर साल गर्मी शुरू होते ही कूलर, एसी, पंखा आदि तेजी से बिकने लगते हैं। हर शख्स इसी खोज में लगा रहता है कि ऐसा क्या किया जाए जिससे गर्मी से राहत मिल सके। हालांकि कूलर हो या AC, इसमें बिजली बिल भी अधिक आता है और मेनटनेंस के चक्कर में हर साल अच्छे खासे पैसे भी खर्च हो जाते हैं। लेकिन इससे बचने का एक शख्स ने ऐसा उपाय निकाला जो आप सोच भी नहीं सकते हैं।

गर्मी से बचने लगाया दिमाग, सीमेंट से बना देसी कूलर, जुगाड़ के कायल हो रहे लोग!

इस शख्स ने अपने घर में परमानेंट कूलर बना डाला। अब आप सोच रहे होंगे कि परमानेंट कूलर क्या होता है? इंस्टाग्राम के हैंडल @kushwah_ji_ke.chore पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हम देखेंगे कि इंट-पत्थर से देसी कूलर बनाने की कोशिश की है। वीडियो में आप देखेंगे कि खिड़की से बिल्कुल सटे में जमीन से ही दीवार खड़ी की जा रही है।

देखें वीडियो (Desi Cooler Video)

गर्मी से बचने का ऐसा उपाय

कूलर की ही तरह खिड़की से जोड़कर दो दीवार बनाई जाती है। पिछली दीवार में कूलर पैड सेट करने के लिए छोड़ दिया जाता है। वहीं नीचे इसमें पानी डालने की व्यवस्था की गई है। खिड़की में एक छोटा सा पंखा भी लगाया गया है। हालांकि यह कूलर कितना असरदार है इसकी जानकारी हम तो नहीं दे सकते, लेकिन यह जरूर कह सकते हैं कि यह वाकई काफी चौंका देने वाला आइडिया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button