Demonetization in India: 2016 से बिल्कुल अलग है 2023 की नोटबंदी, यदि आपके पास भी है 2000 रुपए के नोट तो पढ़े यह जरूरी खबर
Demonetization in India, demonetization in india history, Demonetization in india upsc, Demonetization in india essay, how many time demonetisation in india, demonetization in india date, impact of demonetization in india, Demonetization in india wikipedia, demonetization in india 1978

Demonetization in India: भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार शाम को बड़ा ऐलान करते हुए 2000 के नोटों को चलन से बाहर कर दिया। इसका मतलब यह हुआ कि 2016 में नोटबंदी के बाद से मार्केट में आए 2000 का नोट अब गायब हो जाएंगे। हालांकि इस बार की गई नोटबंदी 2016 की नोटबंदी से बिल्कुल अलग है। हम आपको यहां यहां बता रहे हैं कि यदि आपके पास भी 2000 के नोट है तो आपको क्या करना चाहिए।
आरबीआई ने उठाया बड़ा कदम (Demonetization in India)
रिजर्व बैंक के मुताबिक अब 2 हजार के नए नोट की छपाई बंद कर दी गई है और रिजर्व बैंक धीरे-धीरे इन नोट्स को वापस लेगा। आम लोग अपने पास रखे 2-2 हजार के नोट 30 सितंबर तक किसी भी बैंक में जमा करा सकते हैं। इससे आम लोगों को पिछले नोटबंदी की तरह परेशान नहीं होना पड़ेगा और वे अपने पास रखे 2 हजार के नोट इस्तेमाल अब भी कर सकेंगे। RBI ने देश के बैंकों को सलाह दी है कि 2000 रुपये के नोट को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद कर दिया जाए। ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है।
2016 में इस तरह हुई थी नोटबंदी
गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी का ऐलान किया था। उस समय 500 और 1000 के नोट चलन बाहर कर दिए गए थे। सरकार के इस फैसले से देश में काफी उथल-पुथल मची थी, लेकिन फिर नए नोट करेंसी मार्केट का हिस्सा बने। सरकार ने 200, 500 और 2 हजार का नोट लॉन्च किया था, लेकिन अब इनमें से 2 हजार का नोट चलन से बाहर करने का फैसला किया गया है।
आरबीआई के फैसले के बाद उन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, जिनके पास ₹2000 का नोट है। क्योंकि इस समय नोट चलन से बाहर नहीं हुए हैं। कोई भी व्यक्ति या बैंक इस नोट को लेने से मना नहीं कर सकते। मार्केट में इसका उपयोग किया जा सकता है, जबकि 30 सितंबर तक इन्हें बैंक में जमा कराया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



